फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   808 teachers transferred in the district

Kathua News: जिले में 808 शिक्षकों के तबादले

Tue, 19 Aug 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 19 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
808 teachers transferred in the district
कठुआ। जिले में पिछले महीने से चल रहा शिक्षा विभाग में वार्षिक तबादलों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। विभाग ने 808 शिक्षकों के तबादले की सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यालय की दूरी के हिसाब से अलग-अलग जोन में समयावधि से टिके शिक्षकों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय से नजदीक के पहले जोन में पांच साल तो वहीं दूसरे और तीसरे जोन में सात साल से टिके शिक्षकों को अपनी जगह से तबादला कर दिया गया है। दूर दराज के जोन चार और पांच में शिक्षकों को राहत देते हुए एक और दो साल तक के शिक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ राजीव अबरोल ने बताया कि पारदर्शिता के अनुसार तबादले किए गए हैं। जिन्होंने आवेदन किया था और जिन्होंने आवेदन नहीं किया था दोनों का मिलान कर सूची तैयार की गई और तय किए गए मानकों के हिसाब से तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने 2021 के बाद पहली बार तबादला सूची जारी की है। कई दूर दराज इलाकों में शिक्षक लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे थे। विभाग की ओर से तबादलों को लेकर वार्षिक स्तर पर आवेदन को लेकर नीति बनाई गई है। इसमें बीते साल चुनाव के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed