{"_id":"68fa858d884872935b07c2ff","slug":"80-kg-polythene-and-500-grams-single-use-plastic-seized-in-a-shop-raid-kathua-news-c-201-1-knt1006-125426-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दुकान में छापामार कर 80 किलो पॉलीथिन और 500 ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दुकान में छापामार कर 80 किलो पॉलीथिन और 500 ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण समिति ने वीरवार को कॉलेज रोड स्थित दुकान पर छापा मारकर 80 किलोग्राम पॉलीथिन कैरी बैग और 500 ग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त कर लिया। इस दौरान अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई।
प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी पूर्व सूचना के आधार पर की गई, जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का खुलेआम उपयोग और बिक्री की जा रही थी।
टीम ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों की जानकारी दी और उन्हें भविष्य में ऐसे उत्पादों का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा लागू प्लास्टिक प्रतिबंध के तहत की गई है, जिसमें जब्त किए गए कैरी बैग्स और सिंगल यूज़ प्लास्टिक को नियमानुसार नष्ट किया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी आने वाले दिनों में कार्रवाई की जा सकती है।