{"_id":"61db2919c2f13b0fd60895fe","slug":"38-found-infected-in-kathua-48-in-lakhanpur-kathua-news-jmu251581424","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में 38, लखनपुर में 48 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में 38, लखनपुर में 48 मिले संक्रमित
विज्ञापन
लखनपुर कॉरिडोर पर कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/लखनपुर। जिले में कोरोना का लगातार बढ़ता ग्राफ अब चिंता का विषय बनने लगा है। तीन दिन में ही कठुआ जिले से 87 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है। जबकि बीते एक सप्ताह में 113 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को भी जिले के विभिन्न जांच केंद्रां में कोरोना जांच के दौरान 38 लोगों को संक्रमित पाया गया है।
इनमें परोल स्वास्थ्य ब्लॉक से 27, हीरानगर से छह, बिलावर से पांच और बसोहली से तीन संक्रमित शामिल हैं। जिलें में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 117 पहुंच गया है। पाए गए संक्रमितों में छह लखनपुर से सामने आए हैं जबकि अन्य मामले सामुदायिक संक्रमण के हैं।
रविवार को पाए गए संक्रमितों में हॉट स्पॉट बनाए गए कैप्टन सुनील चौधरी चौक के नजदीक इलाके और भगवती नगर से भी कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। शिवानगर के अलग-अलग इलाकों से तीन संक्रमित सामने आए हैं। कोरोना का कहर ग्रामीण इलाकों में भी इस बार शुरूआती दौर से ही देखने को मिल रहा है। उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देेखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यालयों और बाजारों में रैंडम जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। लखनपुर कॉरिडोर पर पिछले चौबीस घंटे के दौरान की गई जांच में 3168 रैपिड और 566 आरटीपीसीआर सैंपल शामिल रहे। रैपिड सैंपलिंग में 37 लोगों को संक्रमित पाया गया। यहां कुल 48 लोग रैपिड और आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज आज से
कठुआ। कठुआ जिले में स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के सौ फीसदी लक्ष्य को रविवार को हासिल कर लिया है। जिले के चार लाख 67 हजार लोगों ने कोरोना से बचाव की दूसरी डोज को हासिल कर लिया है। उधर, 15 से 18 आयु वर्ग के लगभग 42 हजार किशोरों के लिए पिछले छह दिन से जारी अभियान में भी 42 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। मौसम साफ होने के साथ ही अभियान में तेजी आने की उम्मीद है। सोमवार से केंद्र सरकार के निर्देष पर जिले में कोरोना से बचाव की बूस्टर डोज देने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर यह डोज हासिल करेंगे।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज नागपाल ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना से बचाव की बूस्टर डोज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर हेल्थ केयर वर्कर यह डोज हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिले ने रविवार को दूसरी कोविड डोज का सौ फीसदी लक्ष्य भी हासिल कर लिया है।