Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   30 more dengue patients found, health department in a tizzy

Kathua News: डेंगू के 30 और मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में खलबली

विज्ञापन
30 more dengue patients found, health department in a tizzy
जिले में डेंगू नियंत्रण में जुटा स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से लोग चिंतित हैं। पिछले 24 घंटे में 30 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नए 30 मामलों के रिपोर्ट होने के साथ जिले में अब तक पॉजीटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या 634 हो गई है। हालांकि इनमें 453 मरीज ठीक हो चुके हैं, अन्य मरीजों को विभाग की देखरेख उपचार दिया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग जिले में अब डेंगू से एक भी मौत का न होना बड़ी राहत मान रहा है। लेकिन नए सामने आने वाले 30 मरीजों में 18 मरीज कठुआ शहर से पाए जाने पर जहां स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता कार्यक्रमों पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था की कमान संभालने वाले नगर परिषद की कार्रवाई भी कटघरे में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की माने तो इतनी बड़ी तादात में लोगों का डेंगू पॉजिटिव होना नगर परिषद के लिए आत्ममंथन का विषय है। क्योंकि अगर ऐसी ही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में जिले में पाए जाने वाले मरीजों का आंकड़ा हजार की संख्या को भी पार कर सकता है। क्योंकि ऐसे हालात के बाद भी परिषद की ओर से न तो पर्याप्त फॉगिंग की जा रही है, न ही संवेदनशील इलाकों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कई मोहल्लों में जलभराव और गंदगी की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार नए प्रभावित मरीजों के सामने आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में विशेष जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए है। जहां डेंगू से प्रभावित पाए जाने वाले हर मरीज के घर आसपास के पचास अन्य घरों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव करने के अलावा लोगों को बचाव की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed