{"_id":"610c38d78ebc3eb83f7e7922","slug":"2nd-anniversary-of-article-370-kathua-news-jmu2409770100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान गाकर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान गाकर मनाई खुशी
विज्ञापन
नन्नन गांव में एकात्मता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा जिला महामंत्री बिक्की शर
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने के दो वर्ष पूरे होने पर जिले भर में भाजपा इकाईयों ने समारोहों का आयोजन किया। एकात्मता दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान गाकर खुशी का इजहार किया।
जिला भाजपा की कंडी मंडल इकाई ने नंनन गांव में मंडल प्रधान ध्यान सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री व कंडी मंडल विस्तारक बिक्की शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के सरपंचों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर ध्यान सिंह ने कहा कि भले ही पूरे देश के लिए स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को होगा, लेकिन जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए आज का दिन किसी स्वतंत्रता दिवस से कम नहीं। जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना केंद्र सरकार के इस फैसले से पूरा हुआ है।
वहीं, विक्की शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से जम्मू कश्मीर न केवल भारत में पूरी तरह से सम्मिलित हो गया, बल्कि इससे प्रदेशवासी केंद्र सरकार के कानूनों का सीधा लाभ लेने के हकदार बन पाए हैं। सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा लाभ जम्मू कश्मीर की बेटियों को मिला है, जिनको देश के किसी अन्य राज्य में शादी करने के बाद जम्मू कश्मीर से अपने सभी हक छोड़ने पड़ते थे। इसी तरह अब जम्मू कश्मीर में पंचायती राज एक्ट लागू हो चुका है, तो पंचायतों के गठन में अब ग्रामीण महिलाओं की भूमिका बढ़ी है। इसके अलावा भी कई तरह के अन्य फायदे हुए हैं, जो फिलहाल प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिख रहे। लेकिन, आने वाले दिनों में इनका लाभ भी मिलेगा, और युवाओं के रोजगार का सृजन होगा। केंद्र सरकार लगातार आम लोगों के उत्थान के लिए प्रयास कर रही है। लिहाजा लोग भी पार्टी के जुड़कर उसका सहयोग करें। ताकि, उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। इस मौके पर सरपंच बुद्धि ओम प्रकाश शर्मा, सरपंच नंनन वंदना देवी, सरपंच सौंथल नीलम देवी के आलावा कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--------------------------------------
कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। वीरवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को गैर संवैधानिक करार देते हुए जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिए जाने की मांग दोहराई।
पत्रकारवार्ता के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांध सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को केंद्र सरकार ने राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है। जम्मू कश्मीर की इस बर्बादी के पीछे केंद्र सरकार है। आज यहां रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर सरकार कुछ भी करने को तैयार नहीं है। वहीं, हर क्षेत्र में माफिया को इस कदर हावी कर दिया है कि वह लोगों का खून चूसने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की बेहतरी के लिए इसे राज्य का दर्जा दिया जाए।