{"_id":"5bf31a48bdec22699a73a8bf","slug":"191542658632-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव से संबंधित खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव से संबंधित खबरें
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाई मल्हार, बग्गन और डुगैन में पंचायत चुनाव आज
दूसरे चरण में मतदान के लिए बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, हर मतदान केंद्र पर किए गए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/बिलावर। जिला में दूसरे चरण में पंचायती चुनाव मंगलवार को होने जा रहा है। लोकतंत्र के महापर्व में सबसे निचले स्तर के चुनाव में भाग लेने के लिए जहां लोहाई मल्हार, बग्गन और डुगैन ब्लाक के लोग उत्सुक हैं वहीं दूसरी ओर प्रत्याषी के दिलों की धड़कन भी तेज है।
तीनों ही ब्लाक के आसपास के पहाड़ों पर पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद से सर्दी का प्रकोप बढ़ चुका है लेकिन चुनाव ने लोगों में गर्मी भर दी है। पहले चरण में हुए 80 फीसदी से अधिक मतदान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इन तीनों ब्लाक में भी भारी संख्या में मतदान होगा। ऐसे में प्रशासन और पुलिस की ओर से प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। रविवार को कठुआ से बिलावर पहुंची पोलिंग पार्टियों को मंगलवार सुबह एडीसी बिलावर जोगिंद्र सिंह राय ने पोलिंग स्टेशनों की ओर रवाना किया। पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की भी पोलिंग स्टेशनों पर भारी तैनाती की गई है। तीन ब्लाक की 25 पंचायतों के 195 वार्ड में 195 पोलिंग स्टशनों पर चुनाव होगा। तीनों ब्लाक से 110 सरपंच और 479 पंच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनके भविष्य का फैसला मतदाता मंगलवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कर करेंगे। कुल 32919 मतदाता इन तीनों ब्लाक में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सबसे दूरदराज इलाका है बांजल बटवाल
डुगैन ब्लाक का बांजल बटवाल इलाका दूसरे चरण में होने वाले पंचायती चुनाव में सबसे दूरदराज इलाका है। एडीसी बिलावर जोगिंद्र सिंह राय ने बताया कि सोमवार सुबह रवाना की गई सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों तक पहुंच गई हैं। मतगणना और मतदान पर नजर रखने के लिए तहसील कार्यालय बिलावर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी मतदान और मतगणना केंद्रों से समय समय पर जानकारी यहां जुटाई जाएगी। उन्होंने बताया दूसरे चरण के चुनाव में बांजल बटवाल सबसे दूर दराज इलाका है जहां बीस किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
विज्ञापन
अंतिम चरण में नामांकन का काम पूरा
कठुआ। राज्य में हो रहे पंचायती चुनाव के आखिरी चरण के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन पूरा हो गया। जिला कठुआ में आठवें और अंतिम चरण में बरनोटी, महानपुर और धार महानपुर ब्लाक में चुनाव होने जा रहे हैं। मंगलवार को नामांकन भरने के आखिरी दिन तक तीनों ब्लाक से सरपंच के लिए 243 और पंच के लिए 962 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। बरनोटी ब्लाक में सरपंच के लिए 155 तो वहीं पंच के लिए 620 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है तो वहीं महानपुर में 66 ने सरपंच और 245 ने पंच के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। धार महानपुर ब्लाक से 22 ने सरपंच और 97 ने पंच के लिए नामांकन भरा है। तीनों ब्लाक में 22 को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन होगा वहीं चुनाव 8 दिसंबर को संपन्न होगा। ब्यूरो
महानपुर में सरपंच के 7, पंच के 36 नामांकन
महानपुर। पंचायत चुनाव के आठवें चरण के आखिरी दिन नामांकन भरने का सिलसिला जारी रहा। महानपुर ब्लॉक में सोमवार को सरपंच पद के लिए 7 और पंच पद के लिए 36 नामांकन भरे गए। सरपंच पद के लिए 4 पुरुष और 3 महिलाओं ने नामांकन भरा तो दूसरी ओर पंच पद के लिए 26 पुरुष और 10 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया। जानकारी के अनुसार अब तक 66 नामांकन सरपंच और 245 नामांकन पंच पद के लिए भरे गए हैं। इनमें सरपंच पद के लिए 41पुरुष और 25 महिलाओं ने फॉर्म भरे और पंच पद के लिए 168 पुरुष और 77 महिलाओं ने फार्म भरे हैं। मंगलवार को नामांकन की जांच होगी और 22 नवंबर को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। महानपुर ए से बिट्टू मंसोत्रा ने सरपंच पद के लिए नामांकन भरा है। ब्यूरो