{"_id":"5bf70929bdec2241ce725e47","slug":"181542916393-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 नवंबर को शपथ लेंगे जिला की सभी निकायों के अध्यक्ष, उपाध्क्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 नवंबर को शपथ लेंगे जिला की सभी निकायों के अध्यक्ष, उपाध्क्ष
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। 10 नवंबर को जिले की विभिन्न निकायों से चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष 27 नवंबर को शपथ लेंगे। जिला उपायुक्त कठुआ रोहित खजूरिया की ओर से जारी आदेश अनुसार नगर परिषद कठुआ में अध्यक्ष चुने गए नरेश शर्मा और उपाध्यक्ष रेखा कुमारी को अतिरिक्त जिला उपायुक्त कठुआ 27 नवंबर सुबह 11 बजे शपथ दिलाएंगे।
इसी तरह से नगर कमेटी बसोहली के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया और उपाध्यक्ष अभिनव राजदान को अतिरिक्त जिला उपायुक्त बसोहली, नगर कमेटी बिलावर के अध्यक्ष ओमाकांत बसोत्रा और उपाध्यक्ष मोहिंद्र कुमार को अतिरिक्त जिला उपायुक्त बिलावर 27 नवंबर को सुबह 11 बजे शपथ दिलाएंगे। नगरी कमेटी हीरानगर के अध्यक्ष विजय कुमार और उपाध्यक्ष राजिंद्र सिंह को एसडीएम हीरानगर, नगर कमेटी नगरी के अध्यक्ष शशिकांता और उपाध्यक्ष तरसेम पाल को तहसीलदार नगरी और नगर कमेटी लखनपुर के अध्यक्ष सुरमूदीन और उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को तहसीलदार कठुआ 27 नवंबर को ही सुबह 11 बजे शपथ दिलाएंगे।