{"_id":"5bf5b89dbdec22098d6af6ab","slug":"151542830237-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य नगर कीर्तन के साथ हुआ गुरुपर्व का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य नगर कीर्तन के साथ हुआ गुरुपर्व का आगाज
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर बुधवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। सावन चक्क स्थित गुरुद्वारा कलगीधर से शुरू किए गए नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरु के जयकारों की गूंज के बीच हुआ। नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन में पालकी साहिब को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में संगत ने भाग लेते हुए भजन कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन नए बस अड्डे से होता हुआ मुखर्जी चौक स्थित गरुद्वारा श्री सिंह सभा पहुंचा। इस बीच युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। गरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंची संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद संगत दोबारा भजन कीर्तन करती हुई मुखर्जी चौक से शहीदी चौक होती हुई वापस सावन चक्क स्थित गुरुद्वारे में पहुंची। इसके साथ ही गुरुद्वारा श्री कलगीधर में अखंड पाठ साहिब आरंभ कर दिया गया है। शुक्रवार को गुरुपर्व के उपलक्ष्य पर पाठ का भोग डाले जाएंगे। इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार को गुरुद्वारा परिसर में विशेष दिवान साहिब सजाए जाएंगे। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें।
गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
कठुआ। नगर कीर्तन के रास्ते में जगह-जगह गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसे देख कर सभी आश्चर्यचकित हो गए। जहां भी गतका पार्टी तलवारबाजी और अन्य करतब दिखाने लगती वहां भारी भीड़ जमा हो जाती थी। बच्चों ने खासतौर पर इसका लुत्फ उठाया।