फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   12 to 16 hours power cut in the district

जिले में 12 से 16 घंटे हो रही बिजली कटौती

विज्ञापन
12 to 16 hours power cut in the district
कठुआ। अप्रैल के अंत से पहले ही जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मार्च महीने से एक से दो घंटे की अघोषित कटौती का दौर अब दिन में 12 से 16 घंटे की बिजली कटौती तक पहुंच गया है। हालात यह हैं कि दिन के बाद अब रात के समय भी बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। अधिकारियों की मानें तो पारा लगातार चढ़ने के साथ ही इससे राहत मिलने के आसार अभी आने वाले दिनों में भी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस साल मार्च महीने के अंत से शुरू हो गया अतिरिक्त बिजली कटौती का शेड्यूल अप्रैल महीने के अंत में एसएसडीसी से निकलकर ग्रिड के हाथों में चला गया है। पहले जहां शहर, कस्बों और गांव के फीडर बंद किए जा रहे थे, वहीं इस साल हालात यह हो गए हैं कि ग्रिड ही बंद कर दिए जा रहे हैं ताकि इलाके को नो लोड पर लिया जा सके। पिछले दो दिन से कठुआ जिले में हर एक घंटे के बाद दो घंटे की बिजली कटौती का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। अधिकांश इलाकों में इनवर्टर ने भी जवाब दे दिया है, तो वहीं कई इलाकों में पंपिंग न होने से पेयजल संकट भी बढ़ता जा रहा है। हालात इतने बद्तर हो चुके हैं कि गर्मी के सीजन के पहले महीने में कठुआ शहर के लोग भी पेयजल संकट से बुरी तरह से जूझ रहे हैं। खासकर नए विकसित हुए क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था ठप होकर रह गई है। बिजली की अघोषित कटौती से व्यापार से लेकर रोजगार बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। रेफ्रीजरेटर तक काम नहीं कर रहे। वहीं मशीनें चलाना भी मुश्किल हो गया है। प्रदेश में 34 सौ मेगावॉट बिजली की मांग के विपरीत प्रदेश सरकार जम्मू में लगभग 800 और कश्मीर संभाग में 12 सौ मेगावॉट बिजली ही नार्दन ग्रिड से खरीद रही है। शनिवार से जम्मू संभाग को मात्र 5 सौ मेगावॉट बिजली ही हासिल हो रही है। अतिरिक्त खरीद के लिए कई गुणा अधिक राशि चुकाने से बचने के लिए बिजली कटौती को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed