फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   11 roads in Billawar assembly constituency will be repaired, more than Rs 3 crore approved

Kathua News: बिलावर विधानसभा क्षेत्र की 11 सड़कों की होगी मरम्मत, 3 करोड़ रुपये से अधिक राशि मंजूर

विज्ञापन
11 roads in Billawar assembly constituency will be repaired, more than Rs 3 crore approved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। बिलावर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिटी एंड टाउन योजना के तहत 11 प्रमुख सड़कों के मैकडमाइजेशन और मरम्मत कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों पर 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। विधायक सतीश शर्मा के प्रयासों से विभिन्न ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की सड़कों के उन्नयन के लिए यह स्वीकृति मिली है।

स्वीकृत कार्यों में बिलावर-सुकराला सड़क के लिए 36.40 लाख रुपये, गुड़ा-बरौटा सड़क के लिए 28.84 लाख रुपये, किशनपुर-नरगाड़ी सड़क के लिए 49 लाख रुपये, फिंतर चौक से श्मशान घाट सड़क के लिए 28 लाख रुपये, परनाला-करोड़ सड़क के लिए 28 लाख रुपये, धर्मकोट-मालती सड़क के लिए 28 लाख रुपये, प्लेल से सेरी मुनी बनहोड़ सड़क के लिए 28 लाख रुपये, धार सड़क से रामलीला ग्राउंड धर्मकोट वाया जलेट सड़क के लिए 21 लाख रुपये, हरनौटा-बड़ोटा सड़क के लिए 11.20 लाख रुपये, डड़वाड़ा लिंक सड़क के लिए 14 लाख रुपये तथा किशनपुर-घट वाया कोटी सड़क के लिए 28 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं के तहत सड़क मार्गों की मरम्मत और पुनः मैकडमाइजेशन किया जाएगा, जिससे वर्षों से बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की समस्या दूर होगी। स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed