{"_id":"6427e268b94ee2b6ce098f05","slug":"jk-high-court-angry-over-slow-progress-renovation-work-of-mubarak-mandi-judge-will-see-situation-april-3-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार का काम धीरे होने पर हाईकोर्ट खफा, तीन अप्रैल को जज देखेंगे स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार का काम धीरे होने पर हाईकोर्ट खफा, तीन अप्रैल को जज देखेंगे स्थिति
Sat, 01 Apr 2023 01:21 PM IST
विमल शर्मा
जेएनएफ, जम्मू
जेएनएफ, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:21 PM IST
सार
खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि 11 साल में जीर्णोद्धार का काम सिर्फ 10 फीसदी ही हुआ है। इसके अलावा 12 लाख पन्नों का डिजिटलीकरण भी नहीं हुआ। इस कार्य को 31 मार्च 2023 को पूरा होना था।
विज्ञापन
मुबारक मंडी किला जम्मू
- फोटो : .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू की ऐतिहासिक मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार के धीमे कार्य पर हाईकोर्ट ने कड़ा एतराज जताया है। इस मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने देखा कि पिछले 11 साल में केवल 10 फीसदी बहाली का काम पूरा हुआ है, जबकि मुबारक मंडी के अभिलेखागार के लगभग 12 लाख पृष्ठों का अभी भी डिजिटलीकरण किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
यह बेहद गंभीर मामला है। इसलिए हाईकोर्ट की टीम मुबारक मंडी का दौरा करेगी। इसमें देखा जाएगा कि इसका काम कितना पूरा हुआ है। 3 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की टीम दौरा करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि ठाकुर चतर सिंह ने हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की थी। इसमें मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार और पुराना स्वरूप बहाल करने और रिकार्ड को डिजिटाइज करने की मांग की गई थी। न्यायाधीश ताशी रबस्टन और राजेश सेकरी की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई की।
विज्ञापन
खंडपीठ ने देखा कि 11 साल में 10 फीसदी काम भी नहीं हुआ, जबकि 12 लाख पन्नों का डिजिटलीकरण भी नहीं हुआ। इसके कार्य को 31 मार्च 2023 को पूरा होना था। इस समय मार्च चल रहा है और इसका काम अब भी वैसा ही है। आदेश दिया है कि वह 3 अप्रैल को मुबारक मंडी का दौरा करेंगे और उस समय मंडलायुक्त जम्मू भी मौजूद रहने चाहिएं।