फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Warming of sentiments campaign started in Central University, warm clothes are being collected for the needy

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय विवि में भावनाओं की गरमाहट मुहिम शुरू, जरूरतमंदों के लिए एकत्रित किए जा रहे गर्म कपड़े

Fri, 31 Dec 2021 11:52 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 31 Dec 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Warming of sentiments campaign started in Central University, warm clothes are being collected for the needy
केंद्रीय विश्विद्यालय जम्मू - फोटो : सोशल मीडिया

ठंड में जरूरतमंदों को बचाने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से भावनाओं की गरमाहट मुहिम शुरू की गई है। इसका उद्देश्य ठंड से जरूरमंदों को बचाना है। इस पहल के तहत विवि परिसर में एक बॉक्स स्थापित किया गया है, जिसमें शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी गर्म कपड़े डाल रहे हैं। इन कपड़ों को बाद में जरूरमंदों में वितरित किया जाएगा। 

विज्ञापन


कई साल से विवि का समाज कार्य विभाग इस मुहिम को चला रहा है। इसके अलावा पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों के सहयोग से भी विभाग जनवरी माह में जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है। जम्मू के गांवों और शहरों में इस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पंथाचौक पर आधी रात बाद मुठभेड़, चार जवान घायल, तीन आतंकी ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


भावनाओं की गरमाहट एक मुहिम है। सर्दी से बचने के लिए इसके माध्यम से गर्म कपड़े एकत्र किए जा रहे हैं। इच्छानुसार विवि के छात्र और शिक्षक कपड़े जमा कर रहे हैं। अन्य लोग भी इस मुहिम में योगदान दे सकते हैं। 15 जनवरी के बाद विभाग गरीबों में कपड़े वितरित करेगा। - डॉ. विनय कुमार, सहायक आचार्य और असिस्टेंट डीन, छात्र कल्याण, केंद्रीय विवि जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed