फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Special program will be held in the state on Teachers' Day, LG will discuss new education policy with 34 teachers

जम्मू-कश्मीर: शिक्षक दिवस पर प्रदेश में होगा विशेष कार्यक्रम, 34 शिक्षकों से नई शिक्षा नीति पर एलजी करेंगे चर्चा

Sat, 04 Sep 2021 07:11 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 04 Sep 2021 07:11 PM IST
सार

शिक्षक दिवस पर श्रीनगर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में उपराज्यपाल मौजूद रहेंगे। इसमें कश्मीर संभाग से 10 और जम्मू संभाग से 24 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक भाग लेंगे।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Special program will be held in the state on Teachers' Day, LG will discuss new education policy with 34 teachers
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस - फोटो : pixa

विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 34 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से संवाद करेंगे। श्रीनगर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में उपराज्यपाल मौजूद रहेंगे। इसमें कश्मीर संभाग से 10 और जम्मू संभाग से 24 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक भाग लेंगे। जम्मू संभाग के शिक्षक वर्चुअल मोड़ से कार्यक्रम में जुड़ेंगे। गांधीनगर टीचर भवन में कार्यक्रम होगा। इसमें नई शिक्षा नीति पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


 जम्मू में गांधीनगर स्थिति टीचर भवन में कार्यक्रम होगा। इसमें संभाग के 24 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ विभाग 50 प्रधानाचार्य भी शामिल होंगे। इसके साथ सभी दस जिलों से जिला शिक्षा सुधार समिति के सदस्यों भी जुड़ेंगे। 2004 से 2020 तक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से उपराज्यपाल शिक्षा परिदृश्य में सुधार के सुझाव लेने के साथ उनके योगदान की प्रशंसा करेंगे।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के 24 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों और 50 प्रधानाचार्यों को 4 सितंबर को जम्मू बुलाया गया था। इनके लिए बैठने सहित अन्य व्यवस्था स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू की और से की गई है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी गोविंद शर्मा ने बताया कि आयोजन 10 बजे गांधीनगर टीचर भवन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में दो कारखानों में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और सेना ने पाया काबू   

पांच शिक्षकों को आज उपराज्यपाल करेंगे सम्मानित
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर उपराज्यपाल पांच शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इन शिक्षकों को श्रीनगर में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसमें राजोरी जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल थानामंडी में तैनात शिक्षक मोहम्मद अयाज रैना, राजोरी के एमएस फतेहपूरा लोअर गुरैन में तैनात शिक्षक रोहित गुप्ता, राजोरी के एमएस नागोन में तैनात शिक्षक सुभाष चंद्र, रियासी के जीजीएचएसएस में तैनात राकेश कुमार और जम्मू के जीजीएचएसएस अरनिया में तैनात कुलदीप गुप्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed