{"_id":"61212d7b8ebc3e2f792b07ab","slug":"jammu-kashmir-search-for-second-pilot-missing-in-helicopter-crash-continues-for-19th-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हेलिकॉप्टर हादसे में लापता दूसरे पायलट की तलाश 19वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हेलिकॉप्टर हादसे में लापता दूसरे पायलट की तलाश 19वें दिन भी जारी
Sat, 21 Aug 2021 10:14 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:14 PM IST
सार
सेना बोली, हाईटेक उपकरणों के साथ विशेष गोताखोरों को लगाया गया।
विज्ञापन
रंजीत सागर झील में सर्च आपरेशन जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंजीत सागर झील में तीन अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त सेना के रुद्र हेलिकॉप्टर मामले में लापता दूसरे पायलट की तलाश 19वें दिन भी जारी रही। सेना की पश्चिमी कमान ने कहा है कि लापता पायलट को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, झील की गहराई में तकनीक और डीप डाइविंग गोताखोरों को फिलहाल कोई नई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
इससे पहले दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में सवार पायलट एएस बाठ का शव झील से सप्ताह भर पूर्व बरामद किया गया था। दूसरे लापता पायलट की तलाश को तेज करने के संबंध में उनके भाई की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से दो दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्रालय से भी गुहार लगाई गई थी। शनिवार को सेना की पश्चिमी कमान की ओर से बताया गया कि तीन अगस्त को रंजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में सवार दूसरे पायलट की तलाश गंभीरता से जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: भाजपा नेता कविंद्र गुप्ता बोले सभी आरोप झूठे, इस गांव का पता ही नहीं
विज्ञापन
बताया कि सेना और नौसेना की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें हाईटेक उपकरणों के इस्तेमाल के साथ-साथ विशेष गोताखोरों के दल को लगाया गया है। अभियान में मल्टी बीम सोनार, साइड स्कैनर और रिमोटली ऑपरेटिव वाहनों को इस्तेमाल किया जा रहा है। बचाव अभियान आगे भी जारी रहेगा।