{"_id":"60df31f3aab59809be42dc22","slug":"jammu-kashmir-police-seeks-list-of-drones-used-in-weddings","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने मांगी शादियों में ड्रोन इस्तेमाल करने वालों की सूची, फोटोग्राफर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने मांगी शादियों में ड्रोन इस्तेमाल करने वालों की सूची, फोटोग्राफर परेशान
Fri, 02 Jul 2021 09:04 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 02 Jul 2021 09:04 PM IST
सार
ड्रोन इस्तेमाल करने वाले वेडिंग फोटोग्राफरों को कारोबार की चिंता।
विज्ञापन
drone
- फोटो : pexels.com
विस्तार
वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले के बाद ड्रोन को लेकर कई तरह की हिदायतें जारी हुई हैं। जम्मू पुलिस ने शहर में शादी समारोह में ड्रोन इस्तेमाल करने वाले फोटोग्राफरों की सूची मांगी है। फोटोग्राफरों का कहना है कि काफी पैसे खर्च करके उन्होंने ड्रोन खरीदे हैं।
लिहाजा इस आदेश से उनको अपने भविष्य की चिंता सता रही है कि उनका कारोबार प्रभावित होगा। फोटोग्राफर यूनियन जम्मू के महासचिव प्रदीप कुमार का कहना है कि 2018 में ड्रोन का व्यवसायिक इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद से कई लोगों ने महंगे दाम पर ड्रोन सिस्टम खरीदे। जिसकी शादियों में काफी मांग रहती है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर हादसा: रामबन में हाईवे से खाई में गिरी सूमो, पांच की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
लेकिन अब जिस तरह से उनसे पुलिस ने जानकारी मांगी है और राजोरी में तो इसे लेकर प्रतिबंध भी लगाया गया है, इसे लेकर वह भविष्य में इस्तेमाल करने को लेकर चिंतित हैं। पहले से ही दो साल से कोविड-19 की बंदिशों के चलते उनका कामकाज प्रभावित हुआ है। अब ड्रोन को लेकर नए आदेशों से कारोबार प्रभावित होगा।