फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Municipal Corporation woke up from sleep, the streets of the city illuminated

जम्मू-कश्मीर: नींद से जागा नगर निगम, शहर की सड़कें हुईं रोशन  

Thu, 09 Dec 2021 03:36 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 09 Dec 2021 03:36 PM IST
सार

बिक्रम चौक पर दर्दनाक हादसे के बाद महिला के शव के ऊपर से गुजर गए थे कई वाहन। अगले दिन शहर के अन्य स्थानों की पड़ताल भी की गई, जिसमें पाया गया कि अधिकांश जगहों पर रात के समय लाइटें बंद हैं।
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Municipal Corporation woke up from sleep, the streets of the city illuminated
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देर शाम के बाद सड़कों पर अंधेरे की समस्या आखिरकार दूर हुई। नींद से जागे नगर निगम ने फ्लाईओवर समेत अन्य जगहों पर स्ट्रीट लाइटों को जलवा दिया है। इससे पहले तक इन स्थानों पर देर शाम के बाद अंधेरा पसरा रहता था, जिससे आवागमन में खासी दिक्कतें आती थीं। हादसों का डर भी बना रहता था। बीते सोमवार को बिक्रम चौक पर एक महिला की सड़क हादसे में जान भी चली गई थी। उस वक्त भी स्ट्रीट लाइट बंद थी, जिस पर लोगों ने रोष जताया था।

विज्ञापन


सड़क पर अगर रोशनी होती, तो शायद महिला की जान नहीं जाती। हादसे के बाद शव के ऊपर से कई वाहन भी नहीं गुजरते। इस मामले को समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अगले दिन शहर के अन्य स्थानों की पड़ताल भी की गई, जिसमें पाया गया कि अधिकांश जगहों पर रात के समय लाइटें बंद हैं। यह तस्वीरें स्मार्ट सिटी को मुंह चिढ़ाती नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन


बुधवार को फ्लाईओवर समेत अन्य जगहों पर रात के समय सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त नजर आई। शहर में 61 हजार लाइटें लगी हुई हैं, लेकिन इनमें से भी अधिकतर बंद रहती हैं। वहीं मौजूदा समय में शहर में 35 हजार लाइटों की कमी है। उधर, रेहड़ी जोन गांधी नगर, सैनिक कालोनी, छन्नी हिम्मत, वेयर हाउस चिल्ड्रन पार्क, ग्रीन बेल्ट पार्क रोड और चौक, बन तालाब रोड और चौक, बठिंडी और चौआदी समेत कई इलाके हैं, जहां पर लाइटें खराब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सेल्फी प्वाइंट पर तोड़फोड़ करने के 7 आरोपी गिरफ्तार 

एलईडी लाइटें लगाई गई हैं 
वार्डों समेत अन्य जगहों में एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। शेष बची जगहों में भी काम पूरा करने के निर्देश कंपनी को दिए गए हैं। जहां पर परेशानी आ रही थी, यहां पर ठीक कर दिया गया है।  - अतुल गुप्ता, सचिव, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed