फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu-kashmir: Metrolite corridor facility will be available in twin capital cities, the graph of accidents will come down

जम्मू-कश्मीर: जुड़वा राजधानी शहरों में मिलेगी मेटरोलाइट कॉरिडोर सुविधा, दुर्घटनाओं के ग्राफ में आएगी कमी

Sat, 18 Dec 2021 01:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 18 Dec 2021 01:44 PM IST
सार

माई टाउन माई प्रराइड कार्यक्रम के तहत कार्यों की पहचान कर हुआ विकास। विभाग ने जम्मू-कश्मीर के शहरी और कस्बों में सार्वजनिक पहुंच बढ़ाने के लिए अक्टूबर 2020 में पहली बार माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम मनाया।

विज्ञापन
jammu-kashmir: Metrolite corridor facility will be available in twin capital cities, the graph of accidents will come down
मेट्रो रेल

विस्तार

मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम-मेट्रोलाइट (एमआरटीएस) से जुड़वां राजधानी शहरों में एक सुरक्षित, विश्वसनीय, सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी। मेट्रोलाइट कॉरिडोर जम्मू में बनतलाब से बाड़ी ब्राह्मण 23 किमी, इंद्र नगर से एचएमटी जंक्शन 12.50 किमी और श्रीनगर में हजूरी बाग से उस्मानाबाद 12.50 किमी तक होगा। एक बार कार्य करने के बाद यातायात दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा। यह बात मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने आज आवास एवं शहरी विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक में कही।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। विभाग ने जम्मू-कश्मीर के शहरी और कस्बों में सार्वजनिक पहुंच बढ़ाने के लिए अक्टूबर 2020 में पहली बार माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम मनाया। इससे डोर-स्टेप सेवा वितरण प्रदान करना और जम्मू-कश्मीर में जमीनी लोकतंत्र को मजबूत किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 553 विकास कार्यों की पहचान की गई। इनमें 345 अब तक पूरे हो चुके हैं और शेष मार्च 2022 तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


अटल मिशन में 64 परियोजना का काम पूरा 
कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) के तहत 64 परियोजनाओं को पूरा किया गया है।  शेष 19 को मार्च 2022 तक अनुमानित लागत पर पूरा किया जाएगा। 513.13 करोड़ इस पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहंची महबूबा, 22 को करेंगी महारैली, पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगी काम


सभी कस्बों को मिलेंगी नल सुविधा, अमृत 2.0 लांच होगा
शहरी क्षेत्रों में विकास को और बढ़ावा देने के लिए सभी कस्बों को पानी के नल कनेक्शन प्रदान करने के लक्ष्य के साथ 5 साल के लिए अमृत 2.0 लॉन्च किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत विभाग सभी शहरी स्थानीय निकायों में ठोस कचरे को अलग करने और घर-घर जाकर संग्रह करने पर ध्यान केंद्रित करके सभी शहरों और कस्बों के लिए %कचरा मुक्त% स्थिति प्राप्त करने की दिशा में काम जारी है। मुख्य सचिव ने विभाग को 2022 तक %कूड़ा मुक्त% शहरी क्षेत्रों को सुनिश्चित करने और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन तकनीकों को लागू करने के निर्देश दिए। 

जल संचयन तकनीकों को दिया जाए बढ़ावा
पूरे वर्ष डल और निगीन झीलों में समर्पित और लगातार डी-वीडिंग अभियान जारी है।आवास और शहरी विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए कहा गया। इससे जल का प्रयोग हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed