फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Lieutenant Governor Manoj Sinha rides in an electric bus from Raj Bhavan, Jammu to Trikuta Nagar.

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन जम्मू से त्रिकुटा नगर के लिए की इलेक्ट्रिक बस में सवारी

Sat, 18 Dec 2021 02:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 18 Dec 2021 02:01 PM IST
सार

जम्मू नगर निगम की 'एडॉप्ट ए पार्क' पहल के उद्घाटन में पहुंचने के लिए  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने राजभवन जम्मू से त्रिकुटा नगर के लिए इलेक्ट्रिक बस में सवारी की।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Lieutenant Governor Manoj Sinha rides in an electric bus from Raj Bhavan, Jammu to Trikuta Nagar.
इलेक्ट्रिक बस में सवारी करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू में शनिवार को इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल किया गया। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक बस का ट्रायल राजभवन से त्रिकुटा नगर तक हुआ, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी सफर कर अनुभव जाना। प्रदेश सरकार इन इलेक्ट्रिक बसों को इंटर सिटी और शहर से बाहरी रूटों पर चलाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने कंपनी से दो बसों को ट्रायल के रूप में चलाने के लिए कहा था। 

विज्ञापन


इस दौरान कंपनी के एजीएम अरुण कुमार ने उपराज्यपाल को बस की विशेषता के बारे में बताया। ओलेक्ट्रा की छह इलेक्ट्रिक बस में 24 लोगों के बैठने की क्षमता है। बस 80 फीसदी चार्ज होने पर एक बार 160 किमी तक चलेगी। बस में जीपीएस, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, एयर कंडीशनर, स्मार्ट टिकटिंग, प्रति सीट दो यूएसबी पोर्ट, इमरजेंसी स्टॉप आदि जैसी कई आधुनिक सुविधाएं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहंची महबूबा, 22 को करेंगी महारैली, पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगी काम
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कंपनी के प्रतिनिधियों को बस में यात्रियों का सामान रखने की व्यवस्था पर्याप्त करने का सुझाव दिया। इस दौरान एलजी ने कहा कि सरकार आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण परिवहन सुविधा देने के लिए  प्रतिबद्ध है।

सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के अभूतपूर्व विस्तार से राजस्व सृजन को बढ़ावा मिलेगा और उन रूटों को परिवहन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन बेड़े को मजबूत करने के साथ वायु प्रदूषण को नियत्रित करने के लिए 200 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने जा रहा है। इन बसों को शहर के भीतर और बाहरी रूटों पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed