फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Jammu's milk will now be sold in Dubai, the exercise to bring foreign breed animals begins

जम्मू-कश्मीर: जम्मू का दूध अब बिकेगा दुबई में, विदेशी नस्ल के पशु लाने की कवायद शुरू

Sat, 18 Dec 2021 01:24 PM IST
करिश्मा चिब सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 18 Dec 2021 01:24 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर लगेंगे दुग्ध प्लांट। विदेशों में की जाएगी अतिरिक्त आपूर्ति, कारगो का होगा प्रयोग।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Jammu's milk will now be sold in Dubai, the exercise to bring foreign breed animals begins
दुग्ध उत्पादन - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अब दुबई के साथ अन्य देशों में भी जम्मू से दूध का निर्यात किया जाएगा। इसके लिए कारगो सेवाएं ली जाएंगी। प्रशासन ने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ विदेशी नस्लों के पशु लाने की कवायद शुरू की है। पशुपालकों को विदेशी नस्लों के पशु मुहैया करवाए जाएंगे और दूध उत्पादन बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


अधिकतर जिलों में दुग्ध प्लांट लगाए जाएंगे। यहां पर दूध एकत्रित कर इसकी आपूर्ति की जाएगी। मौजूदा समय में पशुपालक स्थानीय स्तर पर ही दूध बेच रहे हैं। पशुपालकों ने डेयरी में गाय और भैंसें रखी हैं। अब विदेशी नस्ल की गाय और भैंसें भी पशुपालकों को मुहैया करवाई जाएंगी। दुधारू नस्ल के पशुओं की सहायता से प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ाया मिलेगा। 
विज्ञापन


स्थानीय बाजारों में पशुपालकों को दूध 30 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचना पड़ता है। इसके बाद दुकानदार अपना मुनाफा निकालकर आगे दूध बेच रहे हैं। वहीं, विदेशों में दूध बेचने पर आय में भी इजाफा होगा। यानी प्रति लीटर दूध 100 रुपये के आसपास बिकेगा। पनीर भी तैयार कर सप्लाई किया जाएगा। पशुपालन पशुपालकों की आय में इजाफा करने के उद्देश्य से भी जम्मू मिल्क ब्रांड को बढ़ावा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहंची महबूबा, 22 को करेंगी महारैली, पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगी काम

जम्मू मिल्क ब्रांड अब विदेशों में भेजा जाएगा। इस पर काम शुरू कर दिया है। पहले प्रोडक्शन को बढ़ाया जाएगा। इसके बाद प्लांट लगाए जाएंगे और दूध के अलावा दही, पनीर भी सप्लाई किया जाएगा। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा। - जावेद कटोच, डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग, जम्मू संभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed