{"_id":"61ce9583143c035cd3352e2d","slug":"jammu-kashmir-arrested-in-three-psas-including-sarpanch-of-kupwara-for-drug-smuggling-have-already-been-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नशा तस्करी में कुपवाड़ा के सरपंच समेत तीन पीएसए में निरुद्ध, पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नशा तस्करी में कुपवाड़ा के सरपंच समेत तीन पीएसए में निरुद्ध, पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
Fri, 31 Dec 2021 11:00 AM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:00 AM IST
सार
पुलिस के रिकॉर्ड पर मंडलायुक्त ने की कार्रवाई। पकड़े गए तस्कर युवाओं को नशे के जाल में फंसाते रहे।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करी के आरोप में उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा के सरपंच समेत तीन तस्करों पर प्रशासन ने पीएसए लगाया है। पुलिस के रिकॉर्ड पर मंडलायुक्त कश्मीर ने पीएसए का आदेश जारी किया। पुलिस ने बताया कि तीनों लगातार तस्करी में लिप्त रहे हैं। वे युवाओं को नशे के जाल में फंसाते रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लोलाब के डरपोरा के सरपंच मंजूर अहमद लोन, बटपोरा हायहामा के बिलाल अहमद गनेई व लालपोरा कोलाव के तारिक अहमद भट की पीएसए के तहत गिरफ्तारी हुई है। सरपंच पहले भी लालपोरा थाने में तीन बार नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। बिलाल व तारिक भी गिरफ्तार हो चुके हैं। एसएसपी युगल मन्हास ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पंथाचौक पर आधी रात बाद मुठभेड़, चार जवान घायल, तीन आतंकी ढेर
विज्ञापन
इन तीनों की पीएसए में गिरफ्तारी तस्करों के खिलाफ सख्ती की दिशा में कदम है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों के बारे में गोपनीय तरीके से सूचनाएं दें ताकि इस जंग को जीता जा सके। सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे।