फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir tourist places: The condition of the Nathatop-Sanasar road is bad, tourists reach here from all over the country

जम्मू-कश्मीर पर्यटन स्थल: नत्थाटॉप-सनासर मार्ग की हालत खस्ता, देशभर से यहां पहुंचते हैं पर्यटक

Tue, 08 Jun 2021 07:11 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 08 Jun 2021 07:11 PM IST
सार

रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे होने से सैलानियों को करना पड़ता है सामना।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir tourist places: The condition of the Nathatop-Sanasar road is bad, tourists reach here from all over the country
Patnitop road - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यहां पर देशभर से पर्यटन मनोरम वादियों को देखने और प्रकृति से आत्मसात करने पहुंचते हैं। लेकिन बदहाल नत्थाटॉप-सनासर सड़क सैलानियों की राह में रोड़ा बन रही है। कई स्थानों पर सड़क सिकूड़ी है और अनदेखी के कारण हालत काफी खराब है।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी जगत राम, देव राज व हंस राज आदि ने बताया कि नत्थाटॉप से सनासर की दूरी करीब नौ किलोमीटर है, लेकिन मार्ग सिकुड़ा होने से सैलानियों को आनेजाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों से सड़क की स्थिति ठीक नहीं है और जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को न मिलेगा राशन, न ही कोई बैंकिंग सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत होती है। वहीं, हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। देशभर से सैलानी इस खूबसूरत पर्यटन स्थल को निहारने पहुंचते हैं। इसलिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को मार्ग की सुध लेनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के एईई सतवीर सिंह ने बताया कि नत्थाटॉप-सनासर सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed