फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: The main accused in the TS Wazir murder case, Harmeet arrested from Samba, two accused have already been caught

जम्मू-कश्मीर: टीएस वजीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी हरमीत सांबा से गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

Sun, 19 Sep 2021 09:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 19 Sep 2021 09:59 PM IST
सार

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस एक सप्ताह से जम्मू की अलग-अलग जगहों पर छापे मार रही थी। बताया जा रहा है कि हरमीत के पकड़े जाने से इस मामले की गुत्थी काफी हद तक सुलझ सकती है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The main accused in the TS Wazir murder case, Harmeet arrested from Samba, two accused have already been caught
टीएस वजीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं पूर्व एमएलसी टीएस वजीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी हरमीत सिंह सांबा से पकड़ा गया है। पूछताछ के लिए पुलिस उसे दिल्ली ले गई है। हरमीत सिंह ने ही वजीर के सिर में गोली मारकर हत्या की है। हालांकि अभी इस हमले की पूरी साजिश रचने वाला मास्टर मांइड हरप्रीत सिंह गिरफ्त से बाहर है। दो आरोपी राजिंदर चौधरी उर्फ राजू गंजा और बलवीर सिंह उर्फ बिल्ला पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


हरमीत के पकड़े जाने की अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस एक सप्ताह से जम्मू की अलग-अलग जगहों पर छापे मार रही थी। बताया जा रहा है कि हरमीत के पकड़े जाने से इस मामले की गुत्थी काफी हद तक सुलझ सकती है, क्योंकि जिन दो आरोपियों को पहले पकड़ा गया था, वे कह चुके हैं कि वजीर को हरमीत ने गोली मारी थी।
विज्ञापन


यदि इनकी बात सच निकली तो इस मामले की पूरी जानकारी बाहर आ जाएगी। एक आरोपी राजिंदर चौधरी भी सांबा के विजयपुर करालियां गांव से पकड़ा गया था। रविवार को दिल्ली पुलिस ने हरमीत सिंह को भी करालियां गांव के आसपास ही पकड़ा और इसके बाद उसे पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरप्रीत की भी जल्द हो गिरफ्तारी
नेकां नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या में शामिल फरार आरोपी हरप्रीत को भी जल्द पकड़ने की मांग तेज हो गई है। रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू और ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से केंद्र सरकार से बात कर इस मामले में तेजी लाने के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रविवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दिवंगत वजीर के घर बैठक की।


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा बोली नाकाम मुख्यमंत्री हैं योगी, उड़ी में आतंकियों और सेना के बीच गोलाबारी समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
 
मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह चिब की अध्यक्षता में हुई बैठक में बस, ट्रक, टैंकर, मेटाडोर और ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सदस्यों ने इस मामले की जांच तेज करने की मांग की। जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी जम्मू के सदस्यों ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच तो कर रही है, लेकिन इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। आरोप लगाया कि हत्या के 15 दिन बाद भी पुलिस इस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed