फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Rural development department to constitute sanitation committees at village level

जम्मू-कश्मीर: गांव स्तर पर स्वच्छता समितियों का गठन करे ग्रामीण विकास विभाग

Fri, 24 Sep 2021 03:13 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 24 Sep 2021 03:13 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण दो के तहत जम्मू-कश्मीर में खुले में शौच मुक्त बनाए रखने की दिशा में काम किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Rural development department to constitute sanitation committees at village level
स्वच्छ भारत अभियान

विस्तार

ग्रामीण विकास विभाग गांव स्तर पर स्वच्छता समितियों का गठन करे। यह निर्देश श्रीनगर में स्वच्छता भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को जारी किए। बताया गया कि जम्मू-कश्मीर में सितंबर, 2018 को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया था। 1091663 घरों में व्यक्तिगत शौचालय व 3391 सामुदायिक स्तर पर शौचालयों का निर्माण मिशन के तहत पहले चरण में करवाया गया है।

विज्ञापन


सर्वे में शेष बचे लाभार्थियों, जिन्हें पहले कवर नहीं किया जा सका, उनके लिए 188919 अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण दो के तहत जम्मू-कश्मीर में खुले में शौच मुक्त बनाए रखने की दिशा में काम किया जा रहा है। गांव स्तर पर ठोस कचरा प्रबंधन और स्वच्छता को सुनिश्चित किया जा रहा है। वैज्ञानिक स्वच्छता प्रोटोकाल का पालन करते हुए पंचायतीराज संस्थानों के सदस्यों व अन्य हितधारकों को प्रशिक्षण देने का काम भी हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महबूबा बोली: भारत सरकार के फरमानों का नहीं कोई अंत, जानबूझकर सरकारी कर्मचारियों को किया जा रहा बर्खास्त
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव स्तर पर कमेटियों का गठन करें। 31 अक्तूबर, 2021 तक संबंधित स्वच्छता योजना को तैयार किया जाए। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव बिपुल पाठक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन निदेशक तारिक हुसैन गनेई, ग्रामीण विकास विभाग जम्मू के निदेशक किशोर सिंह चिब, ग्रामीण विकास कश्मीर के निदेशक तारिक अहमद जरगर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed