फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Encounter between terrorists and security forces in Kulgam district, two terrorists killed

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

Wed, 30 Jun 2021 01:58 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 30 Jun 2021 01:58 PM IST
सार

सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Encounter between terrorists and security forces in Kulgam district, two terrorists killed
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिम्मर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा तीन आतंकियों को मार दिया गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना को इस बात की भी आशंका है कि इलाके में और आतंकी हो सकते हैं, इसलिए पूरी सावधानी के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- गर्मी का कहर: जम्मू-कश्मीर से रूठा मानसून, नहीं मिल पा रही गर्मी से राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के हरिपरिगाम इलाके में 27 जून आतंकियों ने पूर्व एसपीओ फैयाज अहमद, उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं इस हमले में उनकी बेटी और पत्नी को भी गोली लगी थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पत्नी की देर रात और बेटी की सोमवार सुबह मौत हो गई।


दरअसल इस हमले में रविवार शाम के समय आतंकियों ने घर में घुसकर अचानक फायरिंग कर दी जिसमें पूर्व एसपीओ की मौके पर मौत हो गई। उनके परिवार के अन्य दो सदस्य बुरी तरह से हमले में घायल हो गए थे जिनकी कुछ समय बाद मौत हो गई। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने आतंकी हमले में मारे गए फैयाज अहमद के परिवार से मुलाकात की थी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ सहानुभूति व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed