{"_id":"60dc51695bf21b454526e3a2","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-kulgam-district-delimitation-commission-will-visit-the-state-from-july-6-to-9-read-5-big-news-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़, परिसीमन आयोग 6 से 9 जुलाई तक करेगा प्रदेश का दौरा समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़, परिसीमन आयोग 6 से 9 जुलाई तक करेगा प्रदेश का दौरा समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
Wed, 30 Jun 2021 04:41 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 30 Jun 2021 04:41 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिम्मर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा दो आतंकियों को मार दिया गया है। वहीं परिसीमन आयोग 6 से 9 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा। इस दौरान आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ संवाद भी करेगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले द्वारा राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा मानव जीवन को नुकसान, चोट और जोखिम पैदा करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली वस्तुओं के भंडारण, बिक्री, कब्जे, उपयोग और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिम्मर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा दो आतंकियों को मार दिया गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
परिसीमन आयोग 6 से 9 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा। इस दौरान आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ संवाद भी करेगा। परिसीमन आयोग प्रशासनिक अफसरों और आईजी के साथ भी बैठक करेगा। सूत्रों ने बताया कि आयोग परिसीमन की प्रक्रिया को अगले दो तीन महीनों में पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है। इसके तहत आयोग की टीम प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ ही विभिन्न संस्थाओं तथा आम जन से मुलाकात कर उनकी राय लेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले द्वारा राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा मानव जीवन को नुकसान, चोट और जोखिम पैदा करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली वस्तुओं के भंडारण, बिक्री, कब्जे, उपयोग और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी ड्रोन या छोटी उड़ने वाली वस्तुओं का इस्तेमाल जिले में अब नहीं किया जा सकता है।। इस बात की जानकारी राजोरी जिले के जिला अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से मानसून रूठ गया है। कमजोर मानसून के कारण भीषण गर्मी के कारण हर कोई बेहाल है। लखनपुर से लेकर कश्मीर तक गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चले जाने से गर्मी नया रिकार्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। जम्मू में मंगलवार को भीषण गर्मी के कारण दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 से 3 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने ‘दरबार स्थानांतरण’ के कर्मियों को जम्मू और श्रीनगर में मिली आवास सुविधा को रद्द कर दिया है। इससे कुछ दिन पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दरबार स्थानांतरित करने की दशकों पुरानी व्यवस्था को खत्म करने का ऐलान किया था। जानकारी के अनुसार अधिकारियों को तीन सप्ताह के भीतर दोनों राजधानी शहरों में अपने क्वार्टर खाली करने को कहा गया है। उपराज्यपाल ने 20 जून को ऐलान किया था कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन पूरी तरह से ई-ऑफिस व्यवस्था अपना चुका है, और इस तरह साल में दो बार 'दरबार स्थानांतरण’ करने की प्रथा समाप्त हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......