{"_id":"61e6f66eef96a12650423964","slug":"jammu-and-kashmir-army-rescues-30-civilians-trapped-in-avalanche-in-tangdhar-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: तंगधार सेक्टर में हिमस्खलन में फंसे 30 नागरिकों को सेना ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: तंगधार सेक्टर में हिमस्खलन में फंसे 30 नागरिकों को सेना ने बचाया
Tue, 18 Jan 2022 10:48 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:48 PM IST
सार
एनएच 701 पर खूनी नाला और एसएम हिल के करीब नागरिकों के फंसने की सूचना नास्थाछुन पास (एनसी पास) पर तैनात सैनिकों तक पहुंचते ही बचाव दल और ग्रेफ की टीम रवाना हो गई। प्रतिकूल मौसम के बावजूद इस मार्ग पर आए दो हिमस्खलन में फंसे 30 नागरिकों को बचाया गया।
विज्ञापन
हिमस्खलन
- फोटो : बासित जरगर-फाइल फोटो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के तंगधार सेक्टर में 17 जनवरी की रात को चौकीबल-तंगधार रोड (एनएच-701) पर हिमस्खलन में फंसे करीब 30 नागरिकों को सेना ने सुरक्षित निकाला। सेना की ओर से इन्हें चिकित्सा सुविधा के साथ खाना-पीना और आश्रय भी दिया गया।
विज्ञापन
एनएच 701 पर खूनी नाला और एसएम हिल के करीब नागरिकों के फंसने की सूचना नास्थाछुन पास (एनसी पास) पर तैनात सैनिकों तक पहुंचते ही बचाव दल और ग्रेफ की टीम रवाना हो गई। प्रतिकूल मौसम के बावजूद इस मार्ग पर आए दो हिमस्खलन में फंसे 30 नागरिकों को बचाया गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 14 नागरिकों को नीलम और 16 नागरिकों को एनसी पास लाया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि 18 जनवरी को सड़क से बर्फ हटाने के बाद 12 वाहनों को निकाला गया। इसमें ग्रेफ की टीम को पांच घंटे लग गए। अधिकारी ने कहा कि सेना अपने नागरिकों की मदद के लिए हमेशा खड़ी है। बता दें, पिछले साल भी एनसी पास के नजदीक खूनी नाला के पास सेना ने नागरिकों को बचाया था।