फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Tourists enjoy snowfall in new year

नव वर्ष के जश्न को और बढ़ाएगी बर्फबारी

Mon, 30 Dec 2013 12:52 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 30 Dec 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
J&K: Tourists enjoy snowfall in new year

नव वर्ष के स्वागत को गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग आदि पर्यटन स्थलों का मौसम बेकरार है। इस समय यहां दिन में धूप खिली रहती है, जिसका पर्यटक भरपूर आनंद उठा रहे हैं। दिन में धूप खिली रहने से बर्फ से लदी पहाड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं।

विज्ञापन


मौसम की मेहरबानी नव वर्ष के जश्न को कई गुना बढ़ा सकती है। वैसे तो हर बार की तरह इस बार भी पर्यटक गुलमर्ग तथा पहलगाम का रुख करने का तैयार हैं।

नव वर्ष के लिए दोनों पर्यटन स्थलों पर तैयारियां भी जोरों पर हैं। लेकिन, यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई तो 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बर्फबारी नव वर्ष के जश्न को कई गुना बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


पर्यटन स्थल गुलमर्ग में नव वर्ष के जश्न के लिए होटलों की बुकिंग काफी पहले से ही शुरू हो गई थी। 31 दिसंबर के नजदीक आते ही यहां उत्सव जैसा माहौल अभी से दिखना शुरू हो गया है। इस समय यहां का मौसम भी काफी खुशगवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों से दिन में धूप खिलने से गुलमर्ग की बर्फ से लदी चोटियां का दृश्य बेहद अद्भुत होता है। इसे देखने के लिए अभी से सैलानियों की भीड़ जमा होने लगी है। गुलमर्ग दिनभर सैलानियों से आबाद रहता है, लेकिन शाम ढलते ही अचानक ठंड बढ़ जाने से पर्यटक होटलों में लौट जाते हैं।

यह नजारा 2013 के अंतिम दिन और नव वर्ष के पहले दिन और मजेदार हो सकता है, क्योंकि इस दिन बर्फबारी होने की संभावना है।ऐसा नजारा पहलगाम में भी देखने को मिल रहा है, लेकिन वहां होटल की बुकिंग गुलमर्ग के मुकाबले काफी कम है।


सोनमर्ग में भी पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है। उधर, श्रीनगर डल झील के किनारे हाउस वोटों में भी 31 दिसंबर के लिए बुकिंग करवाई गई है।

गुलमर्ग स्थित मुमताज होटल के एक कर्मचारी खलील कहते हैं कि पिछले वर्षों की तरह 31 दिसंबर के लिए गुलमर्ग में अभी से रौनक नजर आने लगी है। यहां आने वाले पर्यटकों में शादीशुदा जोड़ों की संख्या अधिक रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed