फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Sajjad Lone asks Gupkar the opposition to reinstate 370 or stay away from alliance

जम्मू-कश्मीर: सज्जाद लोन का गुपकार पर तंज, विपक्ष से 370 की बहाली के लिए कहें या गठबंधन से दूर रहें

Sat, 21 Aug 2021 10:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 21 Aug 2021 10:38 PM IST
सार

ट्वीट किया, आश्चर्यजनक रूप से विपक्ष की बैठक में इसका जिक्र नहीं हुआ और कश्मीर के नेता इसके लिए मना नहीं सकें।

विज्ञापन
J&K: Sajjad Lone  asks Gupkar the opposition to reinstate 370 or stay away from alliance
गुपकार गठबंधन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने विपक्षी दलों की बैठक के हवाले से गुपकार गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के नेताओं को या तो राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष से संविधान के अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग का समर्थन करने के लिए कहना चाहिए या फिर एकजुट मंच से दूर रहना चाहिए। लोन ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है जब एक दिन पहले ही 19 विपक्षी दलों के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा करने, केंद्रीय सेवाओं के लिए जम्मू-कश्मीर कैडर सहित पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और जल्द से जल्द स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन


बयान में अनुच्छेद 370 के तहत तत्कालीन राज्य के विशेष दर्जे का कोई उल्लेख नहीं था जिसे केंद्र ने पांच अगस्त 2019 को रद्द कर दिया था। लोन ने ट्वीट किया कि विपक्षी दलों की बैठक में अनुच्छेद 370 का कोई जिक्र नहीं हुआ। आश्चर्य की बात है कि जम्मू-कश्मीर के नेता बैठक में अपनी उपस्थिति को कैसे सही ठहरा सकते हैं। यदि वे नेताओं को अनुच्छेद 370 के बारे में बात करने के लिए नहीं मना सके।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी का अनुच्छेद 370 के खिलाफ  रुख स्पष्ट है। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष का रुख क्या है? कहा कि अनुच्छेद 370 को संसद में या अदालतों द्वारा बहाल किया जा सकता है। अदालतों में हमें इंतजार करना होगा। यह एक लंबी प्रक्रिया है। संसद में हम जानते हैं कि भाजपा इसे बहाल नहीं करेगी। विपक्षी दलों की खामोशी बताती है कि वे ऐसा नहीं करेंगे। फि र कौन करेगा। लोन ने सवाल किया कि जम्मू-कश्मीर के नेता उस प्रक्रिया का हिस्सा क्यों बन रहे हैं जो अनुच्छेद 370 के बारे में बात नहीं करने के विचार का समर्थन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: भाजपा नेता  कविंद्र गुप्ता बोले सभी आरोप झूठे, इस गांव का पता ही नहीं

इस बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एमवाई तारिगामी ने विपक्षी दलों के बयान की सराहना की। तारिगामी ने ट्वीट किया कि हम विपक्षी दलों के संयुक्त बयान की सराहना करते हैं जहां उन्होंने सरकार से जम्मू-कश्मीर में सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने और केंद्रीय सेवाओं के लिए जम्मू-कश्मीर कैडर सहित पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed