फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Police reunites baby girl with mother, Court appreciates police's efforts

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने मां से मिलाई बच्ची, कोर्ट ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की

Wed, 08 Sep 2021 04:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 08 Sep 2021 04:20 PM IST
सार

बच्ची की मां की याचिका के बाद अदालत ने कहा था कि वह मूकदर्शक बनकर काम नहीं कर सकती और न्याय के हित में बच्चे के जीवन और स्वास्थ्य को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन
J&K: Police reunites baby girl with mother, Court appreciates police's efforts
जम्मू हाईकोर्ट - फोटो : फाइल

विस्तार

हाईकोर्ट ने एक महीने की बच्ची को उसकी मां से मिलाने के लिए पुलिस टीम की सराहना की है। मां द्वारा दायर एक याचिका का निपटारा किया गया है। इसमें बच्चे को बरामद कर उसे मां के हवाले करने के आदेश थे। न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे की पीठ ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी की टीम द्वारा किए गए काम की सराहना की।

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को बच्ची को बरामद किया था, जिसे उसके ससुराल वालों ने उसकी मां से जबरन अलग कर दिया था। उच्च न्यायालय ने 31 अगस्त को पुलिस को उस समय 24 दिन की बच्ची की मां से फिर से मिलन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


अदालत ने 3 सितंबर को पुलिस से जांच में तेजी लाने और बच्चे की बरामदगी सुनिश्चित करने को कहा था। बच्ची की मां की याचिका के बाद अदालत ने कहा था कि वह मूकदर्शक बनकर काम नहीं कर सकती और न्याय के हित में बच्चे के जीवन और स्वास्थ्य को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। अदालत ने श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बच्ची की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लगातार बारिश से सड़कों-गलियों में पानी ही पानी, 11 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

तलाशी लेने वाली पुलिस टीम को किसी भी घटना से निपटने के लिए या किसी कानूनी औपचारिकता को पूरा करने के लिए एक मजिस्ट्रेट को साथ रखने रखने का आदेश दिया गया था।टीम को बच्चों के अस्पताल सोनावर श्रीनगर या किसी अन्य अस्पताल से एक बाल रोग विशेषज्ञ को साथ रखने को भी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed