फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Good news: International level sports climbing wall to be built in Jammu and Srinagar

खुशखबरी: जम्मू और श्रीनगर में बनेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल

Mon, 04 Oct 2021 01:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 04 Oct 2021 01:05 PM IST
सार

सलाहकार ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार काम कर रही है। इस आयोजित कार्यक्रम में उप-राज्यपाल के सलाहकार मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Good news: International level sports climbing wall to be built in Jammu and Srinagar
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग से जुड़े खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार जम्मू और श्रीनगर शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक-एक स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल तैयार करेगी। यह बात उप-राज्यपाल के सलाहकार ने तवी ट्रैकर्स की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में प्रदेश के 11 पर्वतारोहियों को डुग्गर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


इस आयोजित कार्यक्रम में उप-राज्यपाल के सलाहकार मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों को आकर्षित करने के लिए डोडा और किश्तवाड़ क्षेत्र की अस्पष्ट और दुर्जेय चोटियों की क्षमता का दोहन करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, पंडितों की कश्मीर वापसी की पहल को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाहकार ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार काम कर रही है। इस दौरान उप-राज्यपाल ने सीपी वोहरा, कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल, राजीव शर्मा, राम सिंह, बलकार सिंह, राहुल जरंगल, संदीप सिंह, निर्मल कुमार, संगीता बहल, फलेल सिंह को डुग्गर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला पर्वतारोही शिवानी चाढ़क को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed