फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Demolition at religious place, setback to the initiative of return of Pandits to Kashmir

जम्मू-कश्मीर: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, पंडितों की कश्मीर वापसी की पहल को झटका

Mon, 04 Oct 2021 12:55 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 04 Oct 2021 12:55 PM IST
सार

आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए इस तरह के अनैतिक कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की पहलों को इस तरह घटनाओं से झटका लगेगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Demolition at religious place, setback to the initiative of return of Pandits to Kashmir
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अनंतनाग के मट्टन स्थित भार्ग शिखा भगवती माता मंदिर में हुई तोड़फोड़ व आगजनी की'घटना की कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने निंदा की। जम्मूमें कश्मीरी पंडित सभा ने घटना की निंदा करते हुए सरकार सेइरत के लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस तरह कीघटना को सामाजिक व सामुदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई है। कश्मीरघाटी में तेजी से सामान्य हो रहे हालात से कुछ लोग चिंतित है और वह इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है।

विज्ञापन


सभा के अध्यक्ष केके खोशा ने कहा कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए कुछ लोग इस तरह के अनैतिक और अवैध कार्यों को अंजामदे रहे है। कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की पहलों को इस तरह घटनाओं से झटका लगेगा। धार्मिक स्थल परइस तरह की घटना बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से कश्मीर घाटी हिंदू धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को पुख्ता करनेकी मांग की, ताकि इस तरह के आसामाजिक तत्व दोबारा इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खतरे की घंटी: 20 साल में चार फीसदी पिघल गए ग्लेशियर, झीलों के फटने से मच सकती है तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में हिंदू धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एक समिमि का गठन करना चाहिए, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को प्रयोजित रूप से अंजाम दिया जा रहा है, ताकि कश्मीरी पंडितों में डर का माहौल पैदा किया जाए। उन्होंने उप-राज्यपाल से इस तरह की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए समुदय के लोगों के बैठक करना चाहिए , ताकि इस पर कोई व्यापक नीति बनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed