{"_id":"60c729f68ebc3ea6de3f7eb4","slug":"former-para-commando-avtar-singh-arrested-in-rs-pura-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पैरा कमांडो गिरफ्तार: छह साल से पुलिस को दे रहा था गच्चा, 2015 में सुपारी लेकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पैरा कमांडो गिरफ्तार: छह साल से पुलिस को दे रहा था गच्चा, 2015 में सुपारी लेकर की थी हत्या
Mon, 14 Jun 2021 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 14 Jun 2021 03:35 PM IST
सार
झारखंड पुलिस ने जम्मू पुलिस को अवतार सिंह के जम्मू में छुपे होने की सूचना दी थी। जम्मू पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर आरएस पुरा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी भी है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग कोर्ट में 2015 में गैंगस्टर हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने जम्मू के आरएस पुरा से गिरफ्तार किया है। जम्मू पुलिस की मदद से झारखंड पुलिस ने उधमपुर के रहने वाले आरोपी अवतार सिंह को दबोचा। आरोपी को पूछताछ और जांच के लिए रविवार को झारखंड ले जाया गया।
विज्ञापन
अवतार सिंह सेना में पैरा कमांडो भी रह चुका है। उक्त गोलीकांड में झारखंड के गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव समेत दो की हत्या कर दी गई थी। सुशील की कोर्ट में पेशी थी। उससे बदला लेने के लिए अवतार सिंह को सुपारी दी गई थी। मोटी रकम लेने के बाद अवतार सिंह ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस उसकी छह साल से तलाश कर रही थी। वह लगातार स्थान बदलकर पुलिस को गच्चा दे रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बदसलूकी: महिला बोली- पति को टीका नहीं लगाने दूंगी, स्वास्थ्य कर्मी को जड़ा थप्पड़ और कहा चुड़ैल
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उम्र के शतकवीर: बोले- कोरोना से टीका ही बचाएगा, 120 साल की ढोली देवी, 124 साल की रहती बेगम की कहानी