{"_id":"66deaaabf9c8fa90160adf06","slug":"fight-between-prisoners-in-kot-bhalwal-central-jail-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट भलवाल सेंट्रल जेल में पांचवीं बार संघर्ष: एक बार फिर आपस में भिड़े कैदी, बीच-बचाव कर रहे जवान पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट भलवाल सेंट्रल जेल में पांचवीं बार संघर्ष: एक बार फिर आपस में भिड़े कैदी, बीच-बचाव कर रहे जवान पर किया हमला
Mon, 09 Sep 2024 01:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:28 PM IST
सार
जम्मू की कोट भलवाल की सेंट्रल जेल में कैदी आपस में भिड़ गए। एक कैदी ने बीच बचाव कर रहे सीआईएसएफ के जवान पर हमला कर दिया। जेल प्रशासन की ओर से घरोटा पुलिस थाने में कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोट भलवाल सेंट्रल जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोट भलवाल की सेंट्रल जेल में एक बार फिर कैदी आपस में भिड़ गए। इस बार आपस में भिड़ते हुए एक कैदी ने बीच बचाव कर रहे सीआईएसएफ के जवान पर हमला कर दिया। जेल प्रशासन की ओर से घरोटा पुलिस थाने में कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने अभी पांच महीने पहले भी जेल में एक कैदी के साथ मारपीट की थी, तब भी घरोटा पुलिस स्टेशन में भी मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के रहने वाले अश्फाक अहमद डार ने शनिवार को सुबह एक कैदी के साथ मारपीट शुरू कर दी, तभी सीआईएसएफ का जवान दोनों को छुड़ाने लगा। इस पर अशफाक ने जवान का कॉलर पकड़ लिया। जवान को गालियां दी और मारपीट करने लगा। अन्य जवानों ने दोनों को छुड़ाया। इसके बाद जेल अधीक्षक ने घरोटा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
बता दें कि मौजूदा वर्ष में कोट भलवाल जेल में कैदियों के बीच मारपीट की पांचवीं वारदात है। जबकि इसी वर्ष जेल की सुरक्षा सीआरपीएफ से हटाकर सीआईएसएफ को दी गई है। जेल में कई खूंखार आतंकी, कुख्यात अपराधी और नशा तस्कर जेल काट रहे हैं। ऐसे में इस तरह की वारदातें जेल के भीतर सुरक्षा में सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन