फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   fake currency jammu

लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेंगे पाकिस्तानी नोट?

Thu, 13 Mar 2014 12:11 PM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
fake currency jammu

लोकसभा चुनाव प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान से नकली नोटों की खेप आने लगी है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने और वोटरों को प्रभावित करने में इनका इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। आतंकियों और अलगाववादियों की इस साजिश से सुरक्षा बलों और पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही आने वाले कुछ दिनों में पीओके और पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिशों में भी इजाफा होने की आशंका है।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों के सूत्रों के मुताबिक तस्कर और आतंकी नकली नोटों को मंगाने के लिए नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा का इस्तेमाल करते हैं। इस बाबत सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने के लिए सीमा पार से बड़ी संख्या में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें होने की भी सूचना मिली है। अलगाववादी पहले ही चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक आतंकी संगठन चुनावी रैलियों को भी निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


बीते एक महीने में नकली नोटों की तीन बढ़ी खेप पकड़ी गईं हैं। सीमा पार से आतंकवाद और चुनावों की आड़ में इन नोटों का चलन बढ़ाया जा रहा है। नकली नोट चलाने के लिए बैंकों का भी सहारा लिया जा रहा है। हाल में पकड़ी गई खेप में यह मामला सामने आया कि बैंकों के कर्मचारी भी नकली नोटों को पहचान नहीं पाए। श्रीनगर से पकडे़ आठ लाख रुपये के नकली नोटों में से अधिकतर राशि बैंकों में भी जमा कराई जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावों के कारण बढ रही कोशिशें

fake currency jammu

डोडा से भी तीन युवकों को नकली नोटों के आरोप में पकड़ा गया और उनसे ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में पूछताछ की जा रही है। इन नोटों को अलगाववादी संगठनों के नेताओं के अलावा आतंकियों को भी सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली है। सीमा पार से आतंकियों को आर्थिक मदद मुहैया कराने और ओवर ग्राउंड वर्करों को सक्रिय करने के इरादे से बड़े पैमाने पर नकली नोट भेजे जा रहे हैं।

घाटी में बीते कुछ समय में आतंकी संगठनों के कई कमांडरों के मारे जाने के चलते निचले स्तर के कैडर को नकदी की कमी खल रही है। चुनावों में काफी काला धन भी बाहर आता है। इसकी आड़ में भी नकली नोट चलाने की साजिश बुनी गई है। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो आने वाले दिनों में सीमा पार से नकली नोटों की खेप देश में लाए जाने के कुछ और मामले सामने आ सकते हैं।

कश्मीर के आईजी एजी मीर का कहना है कि पुलिस और खुफिया तंत्र नकली नोटों के मामले में पूरी गंभीरता बरत रहे हैं। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में आपसी तालमेल भी बढ़ाया गया है। आठ लाख के नकली नोटों की खेप इस साल की सबसे बड़ी खेप है और चुनावों के दौरान यह कोशिशें और बढ़ सकती हैं। तस्करों और आतंकियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed