{"_id":"0199a42766431f77b2052820e5bb72ac","slug":"encounter-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी का एनकाऊंटर, इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी का एनकाऊंटर, इलाके में तनाव
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 02 Feb 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्थानीय आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए दक्षिण कश्मीर के पुलवामा कसबे में शनिवार सुबह कर्फ्यू लगाना पड़ा। स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बावजूद वहां स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई गई है।
विज्ञापन
अवंतीपोरा कस्बे के गांव कंगन में शुक्रवार रात सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल ने मुठभेड़ में एक शीर्ष आतंकी को ढेर कर दिया था। यह कार्रवाई एक पुख्ता सूचना के बाद की गई थी।
विज्ञापन
लश्कर-ए-तोइबा का आतंकी एजाज अहमद चरसू का रहने वाला था। वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। उसके कब्जे से एक एके 47, दो मैगजीन और अन्य आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलवामा सहित अन्य जिलों की पुलिस को इस आतंकी की तलाश थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक तजेंद्र सिंह के अनुसार आतंकी के मारे जाने की सूचना के बाद इसका विरोध करने की आशंका के मद्देनजर केवल पुलवामा कसबे में कर्फ्यू लगाना पड़ा है।
उन्होंने बताया कि सुबह भीड़ ने श्रीनगर-जम्मू मार्ग पर धरना दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। उन्होंने कहा कि स्थिति पर करीबी से नजर रखी जा रही है। हालात ठीक होते ही कर्फ्यू को हटा लिया जाएगा। उन्होंने कसबे में स्थिति को पूरी तरह शांत और नियंत्रण में बताया है।