{"_id":"f597300cc3657bdc246f7cdfd16aae1d","slug":"dull-lke-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम गई डल, टेंपरेचर जीरो से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम गई डल, टेंपरेचर जीरो से नीचे
अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Fri, 31 Jan 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू के मैदानी इलाकों में भले ही खिली धूप हो, लेकिन रियासत के बाकी इलाकों में ठंड से बुरा हाल है। सीजन में पहली बार रात के माइनस 21.6 डिग्री तापमान के साथ कारगिल रियासत में सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
लेह और कारगिल में दिन का तापमान भी शून्य से नीचे रहा। लगातार कम चल रहे पारे से एक बार फिर विश्व प्रसिद्ध झील डल की ऊपरी स्तह जमना शुरू हो गई है।
वीरवार को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर के साथ साथ चार चिनार के साथ लगते झील हिस्से के साथ साथ अन्य कई स्थानों पर सुबह झल की ऊपरी सतह जमी हुई थी।
विज्ञापन
घाटी में श्रीनगर समेत बाकी हिस्सों में ठंड से बुरा हाल है। श्रीनगर में ठंड का क्या हाल होगा इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रीनगर का वीरवार का दिन का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
लेह और कारगिल में तो दिन का तापमान क्रमश: माइनस 5.5 डिग्री और माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम का रात का तापमान माइनस 10.8 और माइनस बारह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ठंड की इस मार से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने साफ किया है कि रियासत में अगले चौबीस घंटों के दौरान रियासत का मौसम ठंडा और खुश्क रहेगा।