{"_id":"5fc939408ebc3e67a0336d2b","slug":"ddc-s-third-phase-voting-today-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः डीडीसी के तीसरे चरण का मतदान आज, 305 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः डीडीसी के तीसरे चरण का मतदान आज, 305 प्रत्याशी मैदान में
Fri, 04 Dec 2020 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास परिषद चुनाव के तीसरे चरण में आज 33 सीटों पर मतदान होगा। इनमें 16 सीटें कश्मीर में और 17 सीटें जम्मू संभाग में हैं। इन सीटों पर 305 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 53 महिला उम्मीदवार और 252 पुरुष उम्मीदवार हैं। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 737648 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन
मतदाताओं में 385675 पुरुष मतदाता और 374604 महिला मतदाता हैं। जम्मू संभाग में मतदाताओं की संख्या 374604 और कश्मीर संभाग में मतदाताओं की संख्या 363044 हैं। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि साफ सुथरे और शांति पूर्ण चुनाव के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 2046 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 1254 मतदान केंद्र कश्मीर और 792 मतदान केंद्र जम्मू संभाग में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के सभी मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जम्मू संभाग के भी कई मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। शांति पूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान का समय पहले दो चरणों की तरह ही सुबह सात से दोपहर दो बजे तक का रहेगा।
विज्ञापन
मास्क-सामाजिक दूरी पर दिया जोर
राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वोट डालने आने वाले मतदाताओं को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए जम्मू के गांधीनगर महिला कालेज और उधमपुर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की तरफ से जिला विकास परिषद चुनाव में किए जा रहे बड़े बड़े वादों के सवाल पर राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में यह चुनाव पहली बार हो रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में जिस तरह से नगर निगम काम करते हैं। उसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास परिषद काम करेंगी।
सरपंचों की 126 सीटों में से 40 निर्विरोध मनोनीत
राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने कहा कि चार दिसंबर को ही पंचायत उप चुनाव के तहत सरपंचों पंचों की रिक्त सीटों के लिए भी उप चुनाव होगा। सरपंचों की 126 सीटों पर चुनाव होना था लेकिन 40 सीटों पर एक एक उम्मीदवार होने से चालीस सरपंच निर्विरोध मनोनीत हो गए हैं। अब 66 सरपंच सीटों के लिए चुनाव होगा। इन सीटों पर 184 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पंचों की 327 सीटों पर 749 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।