फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   02rsp arnia23

02rsp arnia23

Wed, 03 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
02rsp arnia23
पशु तस्करी की वारदात से किसान सकते में
विज्ञापन

गांव अला में एक ही रात में दो स्थानों से सात पशु चोरी
पुलिस ने पशु पालकों की शिकायत पर मामला किया दर्ज
अरनिया।
क्षेत्र के गांव अला में पशु तस्करी की एक ही रात में दो वारदातें होने से किसान परेशान सकते में आ गए हैं, वहीं आम जनता भी चिंतित है। पशु पालकों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अला निवासी ओमप्रकाश पुत्र चमन लाल ने बताया कि कि उसने अपने पशु रविवार की रात हवेली में बांधे थे। सुबह जब हवेली में बैलों को बाहर निकालने के लिए गया तो मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर से दोनों बैल गायब थे। सोमवार की रात को भी इसी गांव में पशु तस्करों ने वारदात को अंजाम देकर सेवाराम पुत्र अमर नाथ निवासी अला नामक किसान की भी चार भैंसें व एक बच्चा कट्टा चोरी हो गया। उनकी कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन

सेवाराम के अनुसार सुबह जब पशु बांधने के स्थान पर गया तो उनके चोरी होने का पता चला, जिसकी सूचना चौकी को दी गई, वहीं इस दूसरी वारदात का पता चलते ही पूरे गांव वाले चौकी पहुंच कर तस्करों को फौरन ढूंढने के लिए कहने लगे वहीं दोपहर बाद कट्टा नजदीकी गांव कठार के खेतों से मिला, जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भैंसों से भरी दोनों गाड़ियां कठार से लोड होकर गई थीं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed