{"_id":"5a36c34e4f1c1bc8678c203c","slug":"151353852919-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी का प्रयास विफल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करी का प्रयास विफल किया
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। पशु तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस के जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए तस्करों के चंगुल से 10 मवेशियों को मुक्त करवाया है।
पुलिस के अनुसार अतिरिक्त जिला पुलिस प्रमुख संजय परिहार के निर्देशों पर डीएसपी मुख्यालय एसएस संब्याल की देखरेख में कठुआ थाना प्रभारी अनिल शर्मा व हटली चौकी प्रभारी वरिंद्र सिंह द्वारा लोअर जगतपुर के करीब नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान नाका पार्टी को देख एक डंपर पीबी11एन-5292 करीब 100 मीटर पहले ही सड़क किनारे खड़ा हो गया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक मौके से फरार हो गया। डंपर की तलाशी ली तो उसमें 10 मवेशी पाए गए। जिन्हें पुलिस पार्टी ने तुरंत हरकत में आते हुए मुक्त करवा दिया। कठुआ पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए एफआईआर संख्या 375/17 में धारा 188 आरपीसी, 3/5 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।