फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   पूर्व पार्षद पर हमला कर किया घायल, जमीनी विवाद को लेकर किया हमला

पूर्व पार्षद पर हमला कर किया घायल, जमीनी विवाद को लेकर किया हमला

Mon, 18 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। सिटी थाने के अंतर्गत गर्ल्स होस्टल के पास अपनी भूमि पर काम कर रहे वार्ड-एक के पूर्व पार्षद पर उनके ही रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल कठुआ भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूर्व पार्षद तरसेम चंद रविवार को अपनी भूमि पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदारों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। घायल तरसेम चंद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान रिश्तेदार रामकृष्ण, राममूर्ति, पाली और रानी देवी ने आकर उस पर हमला कर दिया। जब उसने इसका कारण जानने की कोशिश की तो उन्होंने रॉड से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद उसे कुछ नहीं, पता क्या हुआ। इस मौके पर उसके परिजनों ने बताया कि भूमि विवाद के कारण ऐसा किया गया। रिश्तेदारों की भूमि भी उनके साथ ही लगती है और वह बार बार उनकी भूमि पर अपना कब्जा जताते हैं। इसी के चलते उसपर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों को जल्द पकड़े। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed