{"_id":"5a259c1c4f1c1b4c528b7752","slug":"15124143668-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों मां और बेटे ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों मां और बेटे ने की आत्महत्या
Updated Wed, 06 Dec 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर।
जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सुनाल गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मां और बेटे ने आत्महत्या कर ली। मां ने जहर खाया था और बेटे का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।
जानकारी अनुसार दोपहर के समय 23 वर्षीय राहुल जब घर पहुंचा तो उसने अंदर 45 वर्षीय मां शक्ति देवी के शव को बेड पर पड़ा देखा। राहुल ने देखा कि मां के मुंह से झाग निकल रहा था और वह मर चुकी है। उसने उसी समय फोन से अपने छोटे भाई को मां के मरने की सूचना दी। सूचना देने के बाद छोटे भाई ने अन्य परिजनों को इसके बारे में बताया और वापस राहुल को फोन किया, लेकिन राहुल ने फोन नहीं उठाया। उसको चिंता हुई और वह परिजनों के साथ भागते हुए घर पहुंचा और मां को बेड पर मरा पड़ा देखा और राहुल को तलाश शुरू की तो एक कमरा अंदर से बंद पाया। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर राहुल का शव फंदे से लटकता मिला। पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और सभी भागते हुए मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर उधमपुर पुलिस भी पहुंच गई दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाए गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है और धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। वहीं जिला अस्पताल में शवगृह के बाहर कुछ महिलाओं को आपस में उलझते हुए भी देखा गया। महिलाओं का कहना था कि सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई है।