{"_id":"612f2e308ebc3eb6242a573c","slug":"colleges-of-jammu-and-kashmir-september-will-pass-in-the-admission-process-offline-classes-may-start-from-october-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के कॉलेज: प्रवेश प्रक्रिया में बीत जाएगा सितंबर, एक अक्तूबर से हो सकती है ऑफलाइन कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के कॉलेज: प्रवेश प्रक्रिया में बीत जाएगा सितंबर, एक अक्तूबर से हो सकती है ऑफलाइन कक्षाएं शुरू
Wed, 01 Sep 2021 01:09 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को खोलने की तैयारियां जोरों पर हैं। क्लस्टर विवि में विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉमर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य रंजीत सिंह जम्वाल ने बताया कि पूरा सितंबर प्रवेश प्रक्रिया में बीत जाएगा। एक अक्तूबर से विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए कॉलेज में बुलाया जाएगा। कॉलेज के लगभग सभी स्टाफ और विद्यार्थियों का टीकाकरण हो चुका है। जिनका नहीं हुआ है, उनके लिए कॉलेज अलग से स्लॉट बुक करा रहा है।
विज्ञापन
सितंबर महीने में सभी का सौ प्रतिशत टीकाकरण होगा। शेरे-कश्मीर कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय जम्मू में भी यूजी-पीजी प्रवेश कराने की तैयारियां चल रही हैं। शोधार्थी पूरी क्षमता के साथ जरूरी कामकाज के लिए विवि आते हैं। प्रवेश से पहले लिखित परीक्षा होगी। जम्मू विवि ने भी मंगलवार को संबंधित विभागों से विद्यार्थियों को हुए टीकाकरण की रिपोर्ट मांगी है। विवि ने रिपोर्ट के लिए गूगल फॉर्म की व्यवस्था रखी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 252 जेकेएएस अफसरों की नियुक्ति, अधिकारियों को रिपोर्ट करने के निर्देश
विज्ञापन
सभी छात्र इसी के माध्यम से संबंधित विभागों को 6 सितंबर से पहले अपनी रिपोर्ट देंगे। उसी के मुताबिक उन्हें ऑफलाइन कक्षाओं में बुलाने का फैसला होगा। वहीं, केंद्रीय विवि में 3 सितंबर तक स्टाफ दोनों डोज लेगा। विवि सूत्रों के मुताबिक कुलपति के कार्यभार संभालने के बाद ही विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं में बुलाने पर फैसला होगा।