फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Chargesheet filed against five including Jaish commander Nengroo in terror funding case

Jammu and Kashmir: टेरर फंडिंग मामले में पंजाब के गैंगस्टर, जैश कमांडर नेंगरू समेत पांच के खिलाफ आरोपपत्र दायर

Wed, 27 Jul 2022 12:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Jul 2022 12:44 AM IST
सार

आरोपियों में दक्षिण कश्मीर का रहने वाला आतंकी आशिक नेंगरू शामिल है, जो इस समय पाकिस्तान में है। अन्य में मुजमिल अहमद मलिक निवासी पुलवामा, रवि कुमार, जयदीप धवन, अमरबर सिंह और गोपी महल निवासी पंजाब शामिल हैं। 

विज्ञापन
Chargesheet filed against five including Jaish commander Nengroo in terror funding case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

टेरर फंडिग मामले में राज्य जांच एजेंसी ने पाकिस्तानी जैश ए मोहम्मद कमांडर समेत पांच के खिलाफ मंगलवार को एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया। पिछले साल कश्मीर में एक वाहन से 43 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इसी मामले में यह आरोप पत्र दायर किया गया। 

विज्ञापन


आरोपियों में दक्षिण कश्मीर का रहने वाला आतंकी आशिक नेंगरू शामिल है, जो इस समय पाकिस्तान में है। अन्य में मुजमिल अहमद मलिक निवासी पुलवामा, रवि कुमार, जयदीप धवन, अमरबर सिंह और गोपी महल निवासी पंजाब शामिल हैं। 16 नवंबर 2021 को जम्मू में यह लोग 43 लाख की नकदी के साथ पकड़े गए थे। इसके पहले एसआईए इसी मामले में दो लोगों के खिलाफ अन्य आरोपपत्र भी दायर कर चुकी है। पुलवामा के रहने वाले मौजम परवेज और उमर फारूक के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था। यह लोग पंजाब के अमृतसर से पैसा लेकर आए थे। एसआईए की जांच में सामने आया कि आरोपी परवेज और फारूक ने मुजम्मिल मलिक और आरोपी नेंगरू के साथ साजिश रची थी। मलिक ने आतंकी फंडिंग की सुविधा दी थी, जिसने अपने ट्रक में परवेज और फारूक के आने जाने का प्रबंध किया। यह पैसा पंजाब के गैंगस्टर और नशीले पदार्थों के तस्करों ने दिया था।
विज्ञापन

 
परवेज और फारूक को अमृतसर राजमार्ग पर एक पूर्व-निर्धारित स्थान पर अमृतसर में अमरबीर सिंह से पाकिस्तान स्थित नामित आतंकवादी (नेंगरू) से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 15 लाख रुपये की अवैध आतंकी फंडिंग राशि प्राप्त हुई थी। उनके करीबी सहयोगी रवि कुमार और जयदीप धवन ने उनकी सहायता की। इनके आवास से हथियार भी बरामद हुए थे।  अमरबीर सिंह पंजाब में एक गैंगस्टर है जो नशीले पदार्थों और हथियार तस्कर बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला मांडियाला से जुड़ा है और हत्या और जबरन वसूली की 23 से अधिक  मामलों  में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed