फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   chaos at jammu legislature

विधानसभा में मचा जमकर हंगामा, पीडीपी विधायक घायल

Wed, 12 Feb 2014 02:02 PM IST
जम्मू/अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
chaos at jammu legislature

राज्य विधानसभा में बजट सत्र का दूसरा दिन हंगामे के नाम रहा। विपक्षी दलों के लिए विधानसभा में फ्री फार आल स्थिति रही।

विज्ञापन


नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल पीडीपी, भाजपा, पैंथर्स और जम्मू स्टेट मोर्चा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया।

पीडीपी विधायकों ने तमाम मर्यादाओं को पार करते हुए वेल में विधानसभा सचिव की कुर्सी तक पलट दी। सचिव समेत अन्य रिपोर्टिंग स्टाफ इस दौरान मूकदर्शक बना रहा।

कुछ विधायकों ने स्पीकर के सामने रिपोर्टिंग स्टाफ के टेबल पर चढ़कर जमकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान मार्शलों और पीडीपी विधायकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन


पीडीपी विधायक मुश्ताक अहमद शाह और कुछ मार्शल भी घायल हो गए। मुश्ताक शाह को उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया है। इस परिदृश्य के बीच प्रश्नकाल की कार्यवाही और राज्यपाल के अभिभाषण पर शुरू हुई बहस पूरी तरह प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दस बजे से दोपहर 12.30 बजे तक यह सिलसिला चला। इस दौरान स्पीकर मुबारक गुल को सदन की कार्यवाही तीन दफा स्थगित करनी पड़ी। उनकी चौथी कोशिश भी बेकार होने पर 12.30 बजे स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

दस बजे सुबह जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई पीडीपी विधायक जुल्फीकार हाथ में बैनर उठाकर बुद्धल को तहसील का दर्जा नहीं मिलने पर विरोध जताते हुए वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।

इसके बाद पीडीपी विधायक मुश्ताक भी जुल्फीकार के साथ खड़े होकर ‘बंदरबांट बंद करो’ के नारे लगाने लगे। इस दौरान भाजपा विधायक जुगल किशोर शर्मा जंद्राह को तहसील का दर्जा देने, जस्मो विधायक अश्विनी शर्मा बिश्नाह को सब डिवीजन बनाने, यशपाल कुंडल पुरमंडल को तहसील का दर्जा न देने पर विरोध जताने लगे।

स्पीकर ने जैसे ही वेल में मौजूद पीडीपी के दो विधायकों को अपनी सीटों पर जाने की हिदायत दी। पीडीपी के अन्य विधायक भी वेल में आ गए और रिपोर्टिंग स्टाफ की कुर्सियां पलट दी। हंगामा बढ़ते देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। 10.21 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष महबूबा मुफ्ती और एआर वीरी को छोड़ सभी पीडीपी विधायक वेल में आ गए।

मार्शलों ने विधायकों को स्पीकर और सचिव की तरफ बढ़ने से रोकने की कोशिश की। पीडीपी विधायक जुल्फीकार अली, पीरजादा मंसूर, मुस्तफा जावेद और अब्दुल हक स्पीकर के सामने रिपोर्टिंग स्टाफ की टेबल पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। 10.23 बजे स्पीकर ने दोबारा सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। 25 मिनट के अंतराल के बाद तीसरी बार कार्यवाही शुरू हुई तो फिर वही हंगामा मचा।

पैंथर्स विधायक दल के नेता हर्ष देव सिंह भी वेल के बीच टेबल पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। भाजपा विधायक दुर्गा दास, शाम चौधरी और प्रो. गारू राम रिपोर्टिंग स्टाफ की टेबल पर चढ़ गए। माहौल में सुधार नहीं होते देख स्पीकर ने आधे घंटे के लिए तीसरी दफा सदन की कार्यवाही 11.26 बजे स्थगित कर दी।

12.18 बजे फिर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पीडीपी विधायक वेल में पहुंच गए। मार्शलों से धक्का मुक्की के बीच पीडीपी विधायक मुश्ताक अहमद शाह घायल हो गए। स्पीकर मुबारक गुल की विधायकों को सदन की मर्यादा कायम रखने की दलीलों का असर भी विपक्षी दलों के विधायकों पर नहीं हुआ। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।



विपक्ष सरकार के फैसले से हिला

निर्वाचित प्रतिनिधियों का शर्मनाक व्यवहार देखना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष टेबलों पर खड़ा है। वे वास्तव में सरकार के नई प्रशासनिक इकाईयों के गठन के फैसले से पूरी तरह हिल गए हैं।
- उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed