{"_id":"c0eeabc71691f2e3b54e5c8f836e5591","slug":"bsf-admits-lapses-by-its-men-in-ramban-firing-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन फायरिंग केस: BSF ने गलती मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन फायरिंग केस: BSF ने गलती मानी
अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 23 Jan 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई 2013 में रामबन में बीएसएफ फायरिंग में चार लोगों की मौत होने के मामले में बीएसएफ ने अपनी गलती मान ली है। छह जवान एवं अफसर दोषी पाए गए हैं। जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
बीएसएफ के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक हाल ही में बीएसएफ ने इस मामले की जांच बीएसएफ एक्ट के तहत करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार से यह मामला अपने पास ले लिया गया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस मामले में की गई स्टाफ आफ इंक्वायरी जोकि हाल ही में पूरी हुई है, उसमें कुछ अधिकारियों की प्रशासनिक गलतियां पाईं गई हैं। बीते वर्ष जुलाई में बीएसएफ के जवानों ने कंपनी बेस के पास रामबन में भीड़ पर फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि भीड़ के उग्र होकर पथराव करने और उसके जवाबी फायरिंग में 44 लोग घायल हो गए थे। बीएसएफ की ओर से पहले इस मामले में अपनी गलती न मानते हुए आत्मरक्षा में फायरिंग किए जाने की बात कही गई थी।
बीएसएफ का मानना था कि दलवाह निवासी मोहम्मद लतीफ ने लोगों को उकसाया था जिसके परिणामस्वरूप भीड़ उग्र हो गई थी और लोगों ने बीएसएफ कैंप पर पथराव कर दिया था। इसके जवाब में आत्म रक्षा में बीएसएफ की ओर से फायरिंग की गई थी।
साथ ही कहा गया था कि बीएसएफ की ओर से हालात बिगड़ने पर स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी थी और परिस्थितियां काबू से बाहर होने के बाद ही फायरिंग की गई थी।
उल्लेखनीय है कि घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से रियासत की शांति प्रक्रिया को काफी नुकसान पहुंचता है।