फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BJP on 370 issue

नए सांसद बोले, अनुच्छेद 370 को हटाएगी बीजेपी

Mon, 19 May 2014 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Mon, 19 May 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
BJP on 370 issue

उधमपुर-डोडा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के पक्ष में है। बहरहाल पार्टी चाहती है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत इस अनुच्छेद को चर्चा करवाकर इसे रुखसत किया जाए।

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 के दुरुपयोग विषय पर यूनिवर्सल फाउंडेशन की ओर से आयोजित सेमिनार में सांसद ने कहा कि अनुच्छेद 370 असंवैधानिक है।

एक खास क्षेत्र पर आधारित सियासत को केंद्रित करने और खास परिवार को सत्ता में बनाए रखने के लिए इस अनुच्छेद के माध्यम से मनोवैज्ञानिक तरीके से लोगों को प्रभावित किया गया, जबकि असल में यह अनुच्छेद इतना डरावना नहीं है, जितना कि इसे बताने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि अनुच्छेद 370 का प्रावधान रियासत के लिए अस्थायी तौर पर किया गया था।
विज्ञापन


तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी कहा था कि यह दफा घिसत-घिसते घिस जाएगी लेकिन निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए इसका इस्तेमाल अभी तक हो रहा है। जम्मू बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं सीनियर एडवोकेट सुनील सेठी ने कहा कि अनुच्छेद 370 रियासत के लोगों के साथ फ्राड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेठी ने कहा कि इस अनुच्छेद का सबसे बड़े दुरुपयोग का उदाहरण है कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला विदेशी अंग्रेज महिला से शादी करते हैं और अंग्रेज महिला की संतान उमर अब्दुल्ला राज्य के मुख्यमंत्री बन जाते हैं लेकिन रियासत की जो बेटी देश के अन्य हिस्सों में शादी करती है तो उसकी संतान को राज्य की नागरिकता तक नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद का फायदा तो नहीं रियासत के लोगों को नुकसान ही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed