{"_id":"d90a8b9b56a1ec6f25b418c0b8e05550","slug":"army-save-700-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने बर्फ में फंसे 695 यात्रियों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने बर्फ में फंसे 695 यात्रियों को बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 15 Mar 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू, कारगिल, लेह और श्रीनगर में खराब मौसम के कारण फंसे 695 यात्रियों को भारतीय वायुसेना के आईएल 76 कारगो एयरक्राफ्ट और एएन 32 कोरियर सर्विस से गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारी आमिर अली के अनुसार कारगिल से जम्मू और श्रीनगर के लिए आईएल 76 कारगो एयरक्राफ्ट और लेह-श्रीनगर, जम्मू और कारगिल-श्रीनगर, जम्मू के लिए एएन 32 कोरियर सर्विस की सेवाएं ली गईं।
विज्ञापन
इसमें 225 यात्रियों को लेह से जम्मू, 240 यात्रियों को श्रीनगर से लेह आईएल 76 कारगो एयरक्राप्ट और 100 यात्रियों को जम्मू से कारगिल, 55 को कारगिल से जम्मू, 34 को कारगिल से श्रीनगर और 41 को श्रीनगर से कारगिल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मार्च माह में अब तक 1935 यात्रियों को विभिन्न स्थानों से सुरक्षित स्थानों से उनकी मंजिल तक पहुंचाया गया है। मौसम साफ रहने की सूरत में शनिवार को एएन 32 कोरियर सर्विस को कारगिल-जम्मू और कारगिल-श्रीनगर के लिए चलाया जाएगा। संबंधित क्षेत्रों में फंसे यात्री लाइजनिंग अधिकारियों से संपर्क करें।