फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Amarnath Yatra registration to begin from March 1

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 1 मार्च से

Sat, 01 Feb 2014 12:38 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 01 Feb 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra registration to begin from March 1

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आगामी एक मार्च से यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्र शासित और दूसरे राज्यों में जेएंडके बैंक, येस बैंक और पीएनबी की 425 बैंक शाखाओं में बालटाल और पारंपरिक पहलगाम रूट के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। शुक्रवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में पंजीकरण प्रक्रिया को 18 मार्च को शुरू किया गया था, लेकिन इस बार यात्रियों की सहूलियत के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पहले शुरू किया जा रहा है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि पंजीकरण केंद्रों की पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का स्वरूप भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। केंद्र शासित राज्यों और दूसरे अन्य राज्यों की ओर से मान्यता प्राप्त डाक्टर और चिकित्सा केंद्र से जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र ही वैध माना जाएगा।

डाक्टरों और संबंधित चिकित्सा केंद्रों की सूची शीघ्र बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। इसमें एक फरवरी 2014 के बाद जारी होने वाला स्वास्थ्य प्रमाणपत्र वैध होगा।

पंजीकरण प्रक्रिया में पहले आओ पहले सेवा पाओ की तर्ज पर यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन की सुविधा दी जाएगी। किसी को भी बिना पंजीकरण यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यात्री पंजीकरण में निर्धारित तिथि और यात्री परमिट के आधार पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इस बार बालटाल और पारंपरिक पहलगाम रूट से आगामी 28 जून को शुरू होगी और रक्षाबंधन पर 10 अगस्त को संपन्न होगी।


पिछले साल नकली यात्रा पर्ची के कई मामलों के सामने आने के बाद इस बार यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए यात्रा पर्ची में भी बदलाव किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रितपाल सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed