फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   After the daeth of a man curfew imposed

युवक की मौत के बाद बांडीपोरा में कर्फ्यू

Sun, 16 Mar 2014 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 16 Mar 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
After the daeth of a man curfew imposed

शुक्रवार को पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद बिगड़े हालात के कारण बांडीपोरा में शनिवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। श्रीनगर के भी कई हिस्सों में कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने युवक की मौत के मामले के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही श्रीनगर के पुलिस स्टेशन सफाकदल, खानयार, नौहाट्टा, एमआर गंज, रैनवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में लोगों की मूवमेंट को बंद कर दिया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को इकठ्ठा नहीं होने दिया गया। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और गाड़ियां भी कम चलीं। वहीं, बडशाह चौक और कोकर बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई थी। तनाव के कारण सरकारी कार्यालयों एवं बैंकों में भी कर्मचारियों की हाजिरी कम रही।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार किसी प्रदर्शन या हिंसा को रोकने के लिए बांडीपोरा के नैद खाई और उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगाया गया है। सोपोर में भी तनाव की स्थिति बनी रही। इसके चलते लोगों की मूवमेंट और जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लोगों से सुबह ही अपील की गई थी कि वे घरों से बाहर नहीं निकलें। कई जगह पर कंटीली तारें भी लगाई गईं। शुक्रवार की नमाज के बाद बांडीपोरा के सुबल क्षेत्र में पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गुस्साए लोगों ने पुलिस फोर्स के पास खड़ी एक गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस को गोली चलानी पड़ी और इससे एक युवक फरहत अहमद डार की मौत हो गई। पुलिस का दावा है सरकारी संपत्ति को बचाने और उग्र भीड़ को खदेड़ने के लिए मजबूरन गोली चलानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed