फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   election preparation in J&K

चुनावों में सुरक्षा: एक लाख से अधिक जवान होंगे तैनात

Wed, 19 Mar 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 19 Mar 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
election preparation in J&K

लोकसभा के चुनावों के लिए जम्मू कश्मीर में एक लाख से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। इनमें केंद्रीय सुरक्षा बलों के 35 हजार जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के 75 हजार जवान भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इन जवानों को अतिसंवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भी केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय सुरक्षा बल पहले चरण में अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे। अगले चरण के लिए चुनाव की तारीख से पहले ही यही सुरक्षा बल मूव करेंगे।

घाटी और जम्मू में अलग-अलग आवंटन होगा। जम्मू संभाग के लिए 15 हजार और कश्मीर घाटी के लिए 20 हजार जवान तैनात होंगे।

इन जवानों के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के 75 हजार के करीब जवान भी चुनावों के दौरान अपनी ड्यूटी निभाएंगे।

जम्मू कश्मीर के जवानों का जिम्मा कानून व्यवस्था बनाए रखने और पब्लिक रैली के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने का होगा। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में जवानों की संख्या अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम घोषित होने तक जवान जम्मू कश्मीर में ही रहेंगे। मतगणना केंद्रों की सुरक्षा भी केंद्रीय सुरक्षा बलों के हवाले होगी।

सभी जवान नोडल अधिकारी और चुनाव आयोग के अंतर्गत अपनी ड्यूटी निभाएंगे और उनके आदेश का पालन करेंगे। किसी भी अनहोनी के लिए जवानों को पूरी तरह सतर्क रहने के भी आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed